Chandigarh Youth Murder Latest News: चंडीगढ़ में मर्डर से दहशत; तेजधार हथियार से युवक को मौत के घाट उतारा

चंडीगढ़ में मर्डर से दहशत; तेजधार हथियार से युवक को मौत के घाट उतारा, घरवालों से कहा था- मार्केट जा रहा हूं, अभी आ जाऊंगा

Chandigarh Youth Murder Latest News

Chandigarh Youth Murder Latest News

Chandigarh Youth Murder Latest News: चंडीगढ़ में आपराधिक प्रवृत्ति रखने वालों के हौंसले बेहद बुलंद हो गए हैं। पुलिस की नाक के नीचे ये लोगों को मौत घाट उतार दे रहे हैं। अब शहर के सेक्टर-38 में एक युवक का मर्डर हुआ है। युवक के पेट में चाकू घोंपे गए। मृतक युवक की पहचान 23 साल के साहिल के रूप में हुई है। साहिल सेक्टर-38A का ही रहने वाला था। वहीं साहिल को मौत की नींद सुलाने के बाद से आरोपी फरार हैं। हालांकि, वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर लेने की बात कही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कमरों को खंगाला है। पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

बुधवार रात की वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, साहिल का मर्डर बुधवार रात को हुआ। साहिल घरवालों से मार्केट जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन इसी दौरान एक स्थानीय मंदिर में चल रहे कार्यक्रम के नजदीक उसपर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपियों ने मंदिर के पीछे की तरफ साहिल को चाकू मारे और खून से लथलथ कर मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि, हमले के बाद साहिल की तुरंत मौत नहीं हुई थी। वह हमले से बेसुध होकर गिर पड़ा था। जिसके बाद किसी ने जब साहिल को इस हालत में देखा तो इसकी सूचना उसने फ़ौरन उसके चाचा बिन्नी को दी। जिसके बाद चाचा द्वारा परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी गई।

इधर, जानकारी मिलने के बाद परिवार के सभी लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो देखा साहिल खून से लथलथ अचेत पड़ा हुआ था। हालांकि उसकी सांसे चल रहीं थीं। जिसके बाद परिवार के लोग तुरंत साहिल को पहले पास के अस्पताल ले गए। लेकिन साहिल की सीरियस हालत को देखते हुए उसे PGI रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने साहिल को बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन उसकी सांसें टूट गईं। साहिल की मौत हो गई।

प्राइवेट नौकरी करता था, हाल में ही छूट गई थी

बताते हैं कि, मृतक साहिल कुछ दिन पहले तक प्राइवेट नौकरी करता था। हाल ही में उसकी यह नौकरी छूट गई थी। जिसके बाद वह दूसरी नौकरी की तलाश में था। लेकिन उसे यह नहीं मालूम था कि नौकरी के बाद अब जिंदगी भी छूट जाएगी।

साहिल को आखिर क्यों मारा?

फिलहाल, अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर साहिल का मर्डर क्यों किया गया? कौन थे वो आरोपी? जिन्होंने साहिल पर हमला किया और किया तो क्यों? साहिल के मर्डर से पहले क्या हुआ था? क्या कोई लड़ाई हुई थी या फिर कोई पहले की रंजिश थी? बहराल, पुलिस की आगे जांच में सारी बातें स्पष्ट हो पाएंगी। - रिपोर्ट- रंजीत शम्मी

30 दिसंबर की रात भी हुआ था एक युवक का बेरहमी से मर्डर

यह पढ़ें- चंडीगढ़ में युवक का मर्डर, पेट से आंतें बाहर आईं; वो बचने के लिए दौड़ता रहा, बदमाश चाकू घोंपते रहे, कांप गए लाश देखने वाले