खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक को निलंबित किए जाने के दिए आदेश

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक को निलंबित किए जाने के दिए आदेश

Food, Civil Supplies, and Consumer Affairs Minister Rajesh Nagar

Food, Civil Supplies, and Consumer Affairs Minister Rajesh Nagar

- मंत्री राजेश नागर के आदेशानुसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा करेगी मामले की जांच
- नागरिकों को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल और निर्बाध रूप से बिजली मिलनी चाहिए: मंत्री राजेश नागर
- पंचायत भवन में आयोजित हुई जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक
- बैठक में रखे कुल 13 परिवादों में से मंत्री ने किया 11 का मौके पर ही समाधान  

भिवानी/फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ।  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री नागर ने 13 परिवादों की सुनवाई की, जिनमें 11 परिवादों का मौके पर ही समाधान किया। मंत्री श्री नागर ने मुंढाल खुर्द निवासी ऋषिकेश के डाकघर से आरडी खाते से जुड़े एक मामले में घोर लापरवाही बरते जाने पर एफआईआर दर्ज करने और जांच पूरी होने तक डाकघर के अधीक्षक को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मामले की जांच पुलिस आर्थिक अपराध शाखा को सौंपने के निर्देश दिए। वहीं खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री ने नागरिकों को निर्बाध रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को पर्याप्त स्वच्छ पेयजल और निर्बाध रूप से बिजली मिलनी चाहिए। बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति आने वाले फाल्ट को तुरंत प्रभाव से दूर किया जाए और पेयजल की लीकेज को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को पीने के लिए साफ पानी मिल सके। इस दौरान भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, डीसी साहिल गुप्ता, प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा मौजूद रहे।

बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने स्थानीय फैंसी चौक निवासी धर्म सिंह के परिवाद की सुनवाई में मामले की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को त्वरित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामलों की जांच जारी है। इस सम्बंध में तीन अगस्त को मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर दी जाएगी। विद्यानगर निवासी मीना व अन्य के मामले में पूर्व में गठित कमेटी की रिपोर्ट सुनने उपरांत एसपी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्वार फैक्ट्री के पास सेवा नगर निवासी महाबीर के मामले की सुनवाई करते हुए उन्होंने पुलिस की सहायता से पाइप लाइन डालकर पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश दिए। न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी धनपत के परिवाद की सुनवाई करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति नागर ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को ग्रीन बेल्ट की खाली जगह पर पार्क विकसित करने और इससे पहले नगर परिषद को यहां दो दिन के अंदर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

गांव सूई निवासी दीपक के परिवाद की सुनवाई पर मंत्री ने कष्ट निवारण समिति के दो गैर सरकारी सदस्यों की कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए। गांव हरियावास निवासी पवन कुमार के परिवाद की सुनवाई पर उन्होंने बिजली निगम को खेल स्टेडियम के अंदर से गुजर रही बिजली लाइन को हटाए जाने के निर्देश दिए। गांव आसलवास दुबिया निवासी अजीत सिंह के परिवाद की सुनवाई करते हुए  मंत्री ने खेत में जाने के लिए रास्ता दिलवाकर पक्का करवाए जाने के निर्देश दिए।

भिवानी के वार्ड नंबर 25 से पार्षद विनोद कुमार के गंदे पानी की समस्या की सुनवाई करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को आगामी दस दिन में समस्या के समाधान के निर्देश दिए। मंत्री नागर ने अधिकारियों को वार्ड वाइज सर्वे कर पानी की लीकेज लाईनों की पहचान की जाए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलना चाहिए। उन्होंने शहर में नालों की सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किए जाने के मामलों की एडीसी द्वारा जांच किए जाने के निर्देश दिए। नूनसर जोहड़ भिवानी निवासी पदमावती के परिवाद की सुनवाई पर मंत्री ने मामले में गैर सरकारी दो सदस्यीय कमेटी द्वारा जांच कर रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए। गांव तालु निवासी विकास के परिवाद की सुनवाई करते हुए मंत्री ने बिजली निगम अधिकारियों को परिवादी के मकान में तुरन्त प्रभाव से मीटर लगाकर बिजली सप्लाई दिए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएमसी हरबीर सिंह, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल, सिवानी से एसडीएम विजया मलिक, डीएसी महेश कुमार, सीएमजीजीए रिषव रंजन, उप वन राजिक अधिकारी डॉ. राजेश वत्स, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीडीए डॉ विनोद फोगाट, डीआरओ राजकुमार, तहसीलदार जयबीर सिंह, नपा बवानी खेड़ा चेयरमैन सुंदर अत्री, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, कष्ट निवारण समिति के गैर समिति सदस्य शीशराम चेयरमैन, कमल सिंह फौजी, सुनील वर्मा नंबरदार, नविता तंवर, बबिता तंवर, सीमा बंसल, रामकिशन हलवासिया, मुकेश सोढ़ी, शिवराज बागड़ी, सुनील सांगवान, शिवकुमार पाराशर, सोनू सरपंच कलिंगा, महेंद्र यादव, राजकुमार जमालपुर, उमेद सिंह जांगड़ा मौजूद रहे।