पेरू में 5.5 तीव्रता का भूकंप, 5 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सैकड़ों बेघर

पेरू में 5.5 तीव्रता का भूकंप, 5 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सैकड़ों बेघर

1000265859

5.5-magnitude earthquake in Peru

लीमा। 5.5-magnitude earthquake in Peru, पेरू के एंडीज इलाके में भूकंप से पांच लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 5.5 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 20 से अधिक लोग घायल हैं और 300 लोग बेघर हो गए हैं। यूएस जियोलाजिकल सर्वे ने बताया कि भूकंप शनिवार रात 9:24 बजे आया।

भूकंप से कई इमारतें ढही

इसका केंद्र हुआनकायो प्रांत के सिकाया शहर से दो किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। पेरू के नेशनल सिविल डिफेंस इंस्टीट्यूट ने कहा कि लापता लोगों की कुल संख्या पता नहीं चल पाई है। भूकंप से कई इमारतें ढह गईं या उन्हें नुकसान पहुंचा, जिनमें स्थानीय चर्च भी शामिल हैं।

स्थानीय सिविल डिफेंस आफिस के प्रमुख लुइस वास्केज ने बताया कि एंडियन इलाके में निर्माण कार्य में मिट्टी और कच्ची ईंटों जैसी पारंपरिक सामग्रियों के इस्तेमाल के कारण अधिक नुकसान हुआ है। पेरू में अक्सर भूकंप आते रहते हैं, क्योंकि यह प्रशांत महासागर के रिंग आफ फायर क्षेत्र में है। साल 2007 में, पिस्को प्रांत में 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें लगभग 600 लोगों की मौत हो गई थी।