मंत्री राजेश नागर ने की सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के 26 पत्रकारों को स्कूटी की वितरित

Minister Rajesh Nagar distributed scooters to 26 journalists

Minister Rajesh Nagar distributed scooters to 26 journalists

एफआईए सभागार में क्लब का द्वितीय स्कूटी वितरण समारोह में किया आयोजन

 मनसा ग्रुप के चेयरमैन नरेश मलिक, 

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली और फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राज भाटिया भी हुए शामिल                

फरीदाबाद । दयाराम वशिष्ठ : हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने रविवार  सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद के 26 पत्रकारों को स्कूटी वितरित की। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) के सभागार में आयोजित समारोह में सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद का पत्रकारों को यह दूसरा स्कूटी वितरण समारोह था। इससे पहले क्लब अपने 18 पत्रकारों को स्कूटी दे चुका है । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राज भाटिया और फरीदाबाद आधारित जानी-मानी रियल एस्टेट डेवलपर्स कंपनी मनसा के चेयरमैन नरेश मलिक विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल रहे ।
क्लब ने कार्यक्रम में जहां मुख्य अतिथि राजेश नागर को सम्मानित किया वहीं क्लब की ओर से मनसा ग्रुप के चेयरमैन नरेश मलिक और एफआईए के प्रधान राज भाटिया को क्लब की मानद सदस्तया भी ग्रहण कराई। मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। लखानी अरमान ग्रुप के चेयरमैन केसी लखानी के प्रतिनिधि आरके धवन को भी क्लब सदस्यों ने सम्मानित किया।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद ने हमेशा पत्रकार हितों की रक्षा की है। पत्रकारों के हित के साथ-साथ क्लब ने समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं । इसके लिए उन्हें गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों से उनके राजनीति में आने से पहले के प्रगाढ़ संबंध हैं। श्री नागर ने कहा कि क्लब ने पत्रकारों को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान कर पर्यारण संरक्षण के क्षेत्र में भी अपनी प्रेरणादायक भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें खुशी है कि सिटी प्रेस क्लब के पत्रकार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समाज के प्रति अपना प्रेरणा दायित्व निभाते हैं। एफआई के प्रधान राज भाटिया ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। इनकी सुविधाएं बढ़ती हैं तो इसका प्रत्यक्ष लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। स्कूटी वितरण के बाद मंत्री राजेश नागर सहित अतिथियों ने एफआईए परिसर में पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम में प्रधान बिजेंद्र बंसल ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि क्लब में फंड का इंतजाम होने के साथ ही अन्य सदस्यों को भी स्कूटी दी जाएगी। कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा ने सभी का आभार व्यक्ति किया। क्लब के महासचिव राजेश शर्मा ने मंच संचालन किया। क्लब के संरक्षक उत्तम राज, राकेश चौरसिया, महेंद्र ढुल, कोषाध्यक्ष मनोज मंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील भाटिया, पीएस माटा, उपाध्यक्ष दीपक गौतम,धीरेंद्र राजपूत, अनिल अरोड़ा, शकुन रघुवंशी, संयुक्त सचिव कुलजिंद्र रजनीकर, ओमप्रकाश पांचाल ने आगंतुक अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व बुक्के देकर स्वागत किया। क्लब के लगभग सभी सदस्य इस मौके मौजूद रहे और उन्होंने भी मंत्री राजेश नागर सहित अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया।