Dr.S. Karuna Raju

चुनाव खर्च का हिस्सा होगा विजयी जुलूस:  डा.एस करुणा राजू

Raju

लुधियाना।  Dr.S. Karuna Raju पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा.एस करुणा राजू ने कहा कि स्ट्रांग रूम की थ्री लेयर सुरक्षा की गई है। राजू सोमवार को लुधियाना में स्ट्रांग रूम्स की जांच के बाद बचत भवन में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। सीईओ राजू ने कहा कि स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। सीसीटीवी फायर टेंडर की व्यवस्था की गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां भी संतुष्ट हैं।

काउंटिंग मोबाइल एप पर आएगी। घर पर बैठे लोग रिजल्ट देख सकते हैं। मतगणना के दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। पूरे जिले में सुरक्षा कड़ी की जा रही है। विजयी जुलूस चुनाव खर्च का हिस्सा होगा। लुधियाना में अन्य जिलों के अलावा शांतिपूर्ण मतदान हुआ। गौरतलब है कि पंजाब की 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
 

मतगणना से पहले चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ गई है। लुधियाना जिले में विधानसभा की 14 सीटें है। इस बार भाजपा अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा किसानों ने भी अलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा। संयुक्त समाज मोर्चा के सीएम फेस बलवीर सिंह राजेवाल ने समराला सीट से चुनाव लड़ा है। किसानों के चुनावी समर में उतरने के बाद इस बार मुकाबला रोमांचक हुआ है। अब देखना यह है कि 10 मार्च को नतीजे क्या आते हैं। लुधियाना के देहात में भी इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां की कई सीटों पर प्रत्याशियों की साख दांव पर लगी है।