Soldiers Wife Rape In Ambala: हरियाणा में मकान मालिक की गंदी करतूत; फौजी की पत्नी का 2 बार रेप किया

हरियाणा में मकान मालिक की गंदी करतूत; फौजी की पत्नी का 2 बार रेप किया, मारपीट कर बोला- मुंह बंद रख, पूरा परिवार जान से मरवा दूंगा

 Soldiers Wife Rape In Ambala

Soldiers Wife Rape In Ambala

Soldiers Wife Rape In Ambala: जो फौजी देश की सुरक्षा में डटा है उसकी अपनी ही पत्नी की सुरक्षा और इज्जत तार-तार हो रही है। दरअसल, हरियाणा के अंबाला से शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक मकान मालिक ने किराए पर रह रही फौजी की पत्नी का जबरदस्ती रेप किया और दो बार किया।

मकान मालिक ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे धमकाया कि अगर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए और इसके बारे में अगर किसी को बताया भी तो वह उसके परिवार को जान से मरवा देगा। फिलहाल, मकान मालिक की गंदी हरकत अब सहन न कर पाते हुए पीड़िता ने पुलिस के सामने अपना मुंह खोल दिया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पढ़ें- हरियाणा में पिता ने बेटी का रेप किया; घर में अकेली थी, हवस में रिश्तों का कत्ल कर बैठा, जिस्म नोचने के बाद जान से मारने की धमकी दी

पीड़िता राजस्थान की रहने वाली

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूलरुप से राजस्थान की रहने वाली है और एक फौजी की पत्नी है। उसकी फौजी के साथ यह दूसरी शादी हुई है। वह अपने फौजी पति के साथ अंबाला सिटी में किराए के मकान में रहती है। फौजी पति ड्यूटी पर चला जाता है। पीड़िता का कहना है कि, पति के ड्यूटी पर जाने के बाद ही आरोपी मकान मालिक उसके यहां आया और उसे धमकाते हुए उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसने धमकी दी कि वह एकदम चुप रहे और किसी के भी सामने अपना मुंह न खोले। वर्ना वह उसके पूरे परिवार को मरवा देगा।

पीड़िता का कहना है कि, वह इसलिए और ज्यादा डर गई क्योंकि यह उसकी दूसरी शादी थी। उसने अपनी दूसरी शादी होने के कारण और अपने बच्चों को देखते हुए अपना मुंह बंद रखा। लेकिन मकान मालिक ने इसी का आगे फायदे उठाया। पीड़िता बताती है कि, मकान मालिक ने उसका फिर से रेप किया। इस बार मकान मालिक उसे झूठ बोलकर अपने घर ले गया। जहां आरोपी ने फिर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

यह पढ़ें- हरियाणा में झूला टूटने का हादसा; 50 फीट ऊपर से नीचे गिरे लोग, चल रहा था, मेले में दहशत का माहौल बना

 

यह पढ़ें- PNB बैंक में होश उड़ाने वाला 'कांड'; लॉकर में रखे लाखों रुपए खा गई दीमक, नोटों का बंडल मिट्टी हुआ, पढ़े पूरा मामला

 

यह पढ़ें- हरियाणा में पति की हैवानियत: पत्नी ने सेक्स करने से मना किया तो 3 दिन तक बेल्ट से पीटा, पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया