रिटायर्ड सी. एम. ओ. डा. विजय दहिया ने थामा कमल का फूल

रिटायर्ड सी. एम. ओ. डा. विजय दहिया ने थामा कमल का फूल

रिटायर्ड सी. एम. ओ. डा. विजय दहिया ने थामा कमल का फूल

रिटायर्ड सी. एम. ओ. डा. विजय दहिया ने थामा कमल का फूल

यमुनानगर, 4 अप्रैल (आर. के. जैन):

भा. ज. पा. जिलाध्यक्ष राजेश सपरा नें जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जनकल्याणकारी नीतियों से हर जाति हर वर्ग के लोग खुश हैं, उसी कड़ी के अंतर्गत आज रिटायर्ड पूर्व सी. एम. ओ. डा. विजय दहिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। डा. विजय दहिया को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी में शामिल किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में फूलों की माला पहनाकर व भाजपा पार्टी का पटका भेंटकर पार्टी में शामिल किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां पर राष्ट्रवाद को प्राथमिकता दी जाती है। जिला यमुनानगर में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में वह जी जान से लगे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है और भाजपा कार्यकर्ता जितना ज्यादा मजबूत होगा उतनी ज्यादा भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी्र्र्र्र्र्र्र। डा. विजय दहिया ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री कंवर पाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा की विकासवादी और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पार्टी जो भी कार्य उन्हें सौपेंगी वह कार्य वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ करेंगे। इसके साथ युवराज सिंह निवासी यमुनानगर भाजपा में शामिल हुए उन्हे भी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी में शामिल कराया।
फोटो नं. 3 एच.
कार्यक्रम में भाग लेते पदाधिकारी व सदस्य...............(आर. के. जैन)