Rajasthan CM: राजस्थान CM ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को किया फोन; बाढ़ आपदा में हर संभव मदद देने का भरोसा दिया
BREAKING
दिवाली बोनस की रकम हो जाएगी ज्यादा! ये 3 स्मार्ट तरीके करा दें आपका फायदा, जानिए किस तरह जेब में बढ़कर आएगा पैसा हरियाणा के बुजुर्गों को दिवाली का तोहफा; नायब सरकार ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर अब इतनी की, CM के दौरे के बाद जापान से आ रहा निवेश पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध मौत; पंचकूला में घर पर अचेत मिला, अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया धनतेरस पर जरूर खरीदें ये शुभ चीजें; जीवन में बढ़ती है बरकत और समृद्धि, मगर भूलकर भी क्या नहीं लेना है? चेक कर लें पूरी लिस्ट हैप्पी बर्थ डे सीएम भगवंत मान; आसान न था एक स्टैंडअप कॉमेडियन से मुख्यमंत्री तक का सफर, PM मोदी ने कुछ इस तरह दी बधाई

राजस्थान CM ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को किया फोन; बाढ़ आपदा में हर संभव मदद देने का भरोसा दिया, हरियाणा से भी मदद का आश्वासन

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Talk To CM Punjab Bhagwant Mann

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Talk To CM Punjab Bhagwant Mann

Rajasthan CM Talk To CM Punjab: पंजाब में बाढ़ आपदा के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएम भगवंत मान से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान भजनलाल शर्मा ने सीएम मान से पंजाब तथा राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में बारिश-बाढ़ से उत्पन्न स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही सीएम भगवंत मान को इस बाढ़ आपदा में हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अन्य जनप्रतिनिधियों से भी मदद के लिए आगे आने को कहा।

जानकारी देते हुए भजनलाल शर्मा ने लिखा, ''पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी से दूरभाष पर वार्ता कर पंजाब तथा राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रभावित लोगों को त्वरित राहत और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रदेश के अतिवृष्टि प्रभावित सीमावर्ती जिलों के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से भी बात कर अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावित लोगों के संपर्क में रहकर उनकी सहायता के लिए हर संभव प्रयास करने और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करने का कहा है।''

पंजाब को हरियाणा से भी मदद का आश्वासन

इससे पहले पंजाब को हरियाणा से भी मदद का आश्वासन मिल चुका है। हाल ही में हरियाणा की ओर से पंजाब को बाढ़ संकट में हर संभव मदद देने का ऐलान किया था। हरियाणा सीएम नायब सैनी ने सीएम भगवंत मान को इस बारे में पत्र लिखा था। सीएम सैनी ने सीएम मान को लिखे पत्र में कहा था, ''पंजाब में बाढ़ की स्थिति के चलते वहां लोग भारी कष्ट झेल रहे हैं। यदि पंजाब को किसी भी तरह की मदद हरियाणा की ओर से चाहिए तो इसके लिए हरियाणा तत्पर है। पंजाब में जहां पर भी सहायता मांगी जाएगी, हरियाणा की ओर से वहां हर संभव सहायता जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएगी।''