पिंजौर में अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा पार्षद और थाना प्रभारी आमने-सामने, थाने के बाहर हुई तीखी बहस

पिंजौर में अतिक्रमण हटाने को लेकर भाजपा पार्षद और थाना प्रभारी आमने-सामने, थाने के बाहर हुई तीखी बहस

1000031993

BJP Councilor and Station House Officer (SHO) clash over encroachment

पंचकूला। BJP Councilor and Station House Officer (SHO) clash over encroachment, पिंजौर में वार्ड नंबर 11 के भाजपा पार्षद सौरव गुप्ता और थाना प्रभारी के बीच मंगलवार को थाने के बाहर तीखी बहस हो गई। विवाद का कारण रेहड़ी-फड़ी वालों के अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और उनकी सुनवाई न होना बताया जा रहा है।

पार्षद सौरव गुप्ता का आरोप है कि पिंजौर क्षेत्र में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोग पिछले कई दिनों से अपनी समस्या को लेकर थाना प्रभारी से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। 

इसी मुद्दे को लेकर जब पार्षद रेहड़ी-फड़ी चालकों के साथ थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। 

पुलिस का कहना है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं पार्षद और रेहड़ी-फड़ी वालों का आरोप है कि उन्हें अपनी बात रखने का उचित मौका नहीं दिया गया। 

फिलहाल मामले को शांत करवा दिया गया है।