CBI की बड़ी कार्रवाई: IDFC First Bank घोटाले में हरियाणा लेबर वेलफेयर डिपार्टमेंट के 2 क्लर्क गिरफ्तार, 2 दिन का रिमांड

1000031996

Major CBI action: Two clerks from the Haryana Labour Welfare

पंचकूला। IDFC First Bank घोटाले मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा लेबर वेलफेयर डिपार्टमेंट के दो क्लर्कों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान *अमित कुमार* और *जुगल किशोर* के रूप में हुई है। दोनों को बीते दिन चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के अनुसार आरोप है कि IDFC बैंक घोटाले से जुड़ी फर्जी नोटशीट और लेटर इन्हीं दोनों क्लर्कों द्वारा आगे भेजे गए थे।

CBI ने दोनों आरोपियों को पंचकूला स्थित CBI की विशेष अदालत में पेश किया, जहां 3 दिन के रिमांड की मांग की गई। अदालत ने दोनों को 2-2 दिन के CBI रिमांड पर भेज दिया है।

CBI अब रिमांड के दौरान घोटाले की पूरी चेन और इसमें शामिल अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी।