Chandigarh CPWD Clerk Bribe: चंडीगढ़ में CPWD क्लर्क 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार; विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर पकड़ा

चंडीगढ़ में CPWD क्लर्क 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार; विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर रंगे हाथ पकड़ा, फाइल क्लियर कराने को मांगे पैसे

Chandigarh CPWD Clerk Arrested For Taken Bribe By Vigilance Team

Chandigarh CPWD Clerk Arrested For Taken Bribe By Vigilance Team

Chandigarh CPWD Clerk Bribe: चंडीगढ़ में विजिलेंस टीम ने बुधवार को सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) में कार्यरत एक क्लर्क को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी क्लर्क की पहचान गौरव के रूप में हुई है. वह शिकायतकर्ता के पिता की पेंशन एवं अन्य वित्तीय लाभों की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में 30,000 की रिश्वत ले रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब विजिलेंस उसकी रिमांड लेने के लिए उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है.

विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाकर रंगे हाथ पकड़ा

चंडीगढ़ विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की है. वहीं शिकायत पर कार्रवाई करते हुए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए विजिलेंस टीम ने पुराने यूटी सचिवालय भवन, सेक्टर-9, के ट्रैप लगाया और 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. विजिलेंस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि उक्त आरोपी CPWD सीपी डिवीजन नं. 2 में आउटसोर्स क्लर्क के रूप में कार्यरत था.

चंडीगढ़ प्रशासन की लोगों से अपील

चंडीगढ़ प्रशासन ने उसके अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी विभागों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत न देने की अपील की है. चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि नागरिकों से अपील है कि रिश्वत न दें. यदि चंडीगढ़ प्रशासन का कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है अथवा आपको भ्रष्टाचार संबंधी कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तत्काल निम्न माध्यमों से दें तो विजिलेंस हेल्पलाइन 8360817378 (24×7 व्हाट्सएप सहित) और लैंडलाइन 0172-2760820, 0172-2740012 पर सूचना दी जा सकती है.