लड़कियां लड़कों संग भागकर प्रेग्नेंट हो जातीं... यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बयान वायरल, कहा- फिर जिम्मेदारी सरकार पर आती
UP Governor Anandiben Patel Viral Statement On Girls Boys In Lucknow
Anandiben Patel on Girls: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का लड़कियों को लेकर एक बयान बेहद तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने कहा कि आजकल बिना सोचे समझे लड़कियां लड़कों संग भागकर प्रेग्नेंट हो जातीं हैं और बच्चे पैदा करके फंस जाती हैं. इसके बाद उनकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं होता, कोई उन्हें स्वीकार नहीं करता. जिसके बाद सरकार को जिम्मेदारी उठानी पड़ती है. बच्चे बालगृह पहुंचा दिए जाते हैं. राज्यपाल आनंदीबेन का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. बयान पर विवाद बढ़ सकता है.
दरअसल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक दिन पहले लखनऊ में एकेटीयू दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंची थीं. यहां उन्होंने मंच से छात्र-छात्राओं से खुलकर बातचीत की. वह अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को नसीहत देते हुए नाजर आईं. राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा, ''आज कल कभी-कभी लड़के और लड़कियां भाग जाते हैं और फिर लड़कियां प्रेग्नेंट होकर पकड़ी जाती हैं और कई लड़कियां बच्चा पैदा करके फंस जाती हैं. फिर उन्हें न तो ससुराल एक्सेप्ट करता है न मायका, जिसके बाद सरकार पर जिम्मेदारी आती है. ऐसे बच्चे बाद में सरकार के भरोसे हो जाते हैं और और वे बालगृह पहुंचा दिए जाते हैं.''
छात्र-छात्राओं से कहा- ऐसे 'पराक्रम' से दूर रहिए
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्र-छात्राओं से कहा कि यह आप सबका पराक्रम है. ऐसा पराक्रम मत कीजिए. उन्होंने लव मैरिज पर भी बात की. आनंदीबेन पटेल ने कहा कि, लव मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन शादी तभी करनी चाहिए जब आप आत्मनिर्भर हो जाएं. आत्मनिर्भर होने तक शादी ना कीजिए और कुछ गलत ना करिए. उन्होंने यहां अपने बेटे के बारे में भी बात की और बताया कि उनका बेटा भी बेंगलुरु पढ़ने गया था। उन्होंने उससे कहा कि कोई लड़की पसंद आए तो बताना, शादी करा देंगे. हालांकि उसने ऐसा नहीं किया. उसे कोई पसंद ही नहीं आई. लेकिन आपको कोई पसंद आए तो पहले आत्मनिर्भर बनिए, फिर शादी कीजिए.
यह भी पढ़ें