दर्जनो ग्रामीणों ने अरावली क्रॉप साइंस लि० पेस्टीसाइड फैक्ट्री बंद करने की एसडीएम से लगाई गुहार

1000031236

Dozens of villagers appealed to the SDM to shut down the Aravalli

एसडीएम बोले : फैक्ट्री की विजिट कर की जाएगी नियमानुसार कार्रवाई

इंद्री(करनाल) (सीमा देवी): Dozens of villagers appealed to the SDM to shut down the Aravalli, इंद्री हल्के के गांव जोहड़माजरा ओर मनोहरपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम रमन गुप्ता को अरावली क्रॉप साइंस लि० पेस्टीसाइड फैक्ट्री को बंद करवाने की शिकायत सौंपी। ग्रामीणों ने फैक्ट्री बंद करवाने की लिखित शिकायत एसडीएम को सौंपते हुए कहा कि फैक्ट्री संचालक द्वारा कैमिकल युक्त जहरीले पानी को भूमि में डाला जा रहा है। जिससे आस पास का पानी पूरी तरह से दूषित हो चुका है। इस दूषित पानी को पीने के कारण गांव में बीमारियां फैल चुकी है। काफी लोग कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित है। ऐसे में फैक्ट्री को बंद किया जाए। एसडीएम रमन गुप्ता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पेस्टीसाइड फैक्ट्री का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सरपंच दीपक पाल, जितेंद्र सिंह पंच, संदीप कुमार, बीरबल पाल, सतपाल, लखविंद्र सिंह, नानक सिंह, राजकुमार, हरजिंद्र सिंह ओर अमन कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

पानी का टीडीएस पहुंच चुका है 750 : मंदीप सिंह
ग्रामीण मंदीप सिंह ने बताया कि कैमिकल युक्त जहरीले पानी के कारण पानी का टीडीएस 750 हो चुका है। जबकि पीने योग्य पानी का टीडीएस 50 से लेकर 150 तक होता है। साफ है कि पेस्टीसाइड फैक्ट्री के आस पास का पानी पीने योग्य नहीं है। दूषित हो चुके पानी को पीने के कारण कैंसर ओर अल्सर जैसे रोग फैल चुके है। इसलिए हमारी प्रशासन से मांग है कि पेस्टीसाइड फैक्ट्री को जल्द से जल्द बंद किया जाए।

नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई : एसडीएम रमन गुप्ता
इस मामले में एसडीएम रमन गुप्ता ने बताया कि जोहड़माजारा गांव के ग्रामीणों ने अरावली क्रॉप साइंस लिमिटेड पेस्टीसाइड फैक्ट्री की शिकायत दी है। ग्रामीणों के अनुसार फैक्ट्री द्वारा प्रदूषण फैलाया जा रहा है। फैक्ट्री द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण की जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ जल्द ही पेस्टीसाइड फैक्ट्री का निरीक्षण किया जाएगा। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।