पंजाब कांग्रेस में विवाद के बीच राजा वड़िंग का दावा, बोले- चन्नी और रंधावा करेंगे भूपेश बघेल से मुलाकात

1000031220

Amidst the rift within the Punjab Congress, Raja Warring claims

चंडीगढ़। Amidst the rift within the Punjab Congress,पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि दो वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर रंधावा भी प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी से अलग नहीं हो रहे हैं। वे हमारे प्रमुख नेता हैं।

आप के छह राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी है। हमारी तरफ से एक भी व्यक्ति ने पार्टी नहीं छोड़ी। यहां तक कि चुनाव लड़ने वाले किसी भी उम्मीदवार ने भी पार्टी नहीं छोड़ी। कुछ छोटी-मोटी शिकायतें हो सकती हैं, लेकिन बातचीत और विचार-विमर्श से मामले सुलझ जाते हैं। आप जल्द ही पूरी कांग्रेस को एकजुट देखेंगे।