राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना

1000031235

Politics heats up over Ram Mandir offering controversy

लखनऊ। Politics heats up over Ram Mandir offering controversy, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस की हिम्मत नहीं है कि वो कई मदरसों में चल रहे भ्रष्टाचार पर सवाल उठा सकें।

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कहा कि एसआइटी जांच चल रही है। कोई भी दोषी बचे न और कड़ी कार्रवाई हो, यह सरकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पाठक ने कहा कि विरोध दल बाबरी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों या मदरसों के चंदे और अनियमितता पर कभी सवाल नहीं उठाते।

इनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकलेगा, क्योंकि ये तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। पाठक ने कहा कि तुष्टिकरण के चलते राममंदिर को विपक्ष लगातार टार्गेट कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म का वैभव जाग चुका है जिसे अब कोई शक्ति पीछे नहीं कर सकती।