राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- आस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे विरोधी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- आस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहे विरोधी

1000031255

CM Yogi attacks the opposition over the Ram Mandir offering controversy

लखनऊ। CM Yogi attacks the opposition over the Ram Mandir offering controversy, अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर सपा, कांग्रेस और बसपा के बयानों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पलटवार किया। प्रतापगढ़ और सुलतानपुर में परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में योगी ने विपक्षी दलों के बयान को हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाने वाला बताया।

कहा कि ये राम मंदिर में हुई कथित घटना के बहाने यह राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। यही कांग्रेस और सपा उस समय क्यों चुप हो जाती हैं, इनके मुंह पर फेवीकोल लग जाता है, जब वक्फ के नाम पर गरीबों की हजारों एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया जाता है। यह तो राम-कृष्ण को काल्पनिक बताते हैं तो उनके मानने वालों की फिक्र इन्हें क्यों है।

एक चोरी पर समय रहते सब पर कार्रवाई हुई है और हो भी रही है, लेकिन इन लोगों ने देश और प्रदेश के साथ अयोध्या धाम को बदनाम करने की मुहिम छेड़ दी है जबकि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। जब वक्फ कानून बनाया तो उसका विरोध किया गया। ये लोग चाहते हैं कि वक्फ के नाम पर लूट होती रहे। गरीब की जमीन पर कब्जा होता रहे और मंदिरों को ये लोग बदनाम करते रहें, हिंदुओं की आस्था आहत होती रहे।

उन्होंने कहा कि इनकी पीड़ा चढ़ावे की चोरी को लेकर नहीं है, उन्हें यह दर्द है कि कैसे रामभक्तों ने भव्य मंदिर बना दिया। राममंदिर घटना को लेकर देश में कुत्सित वातावरण बनाया जा रहा है।

राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले और उनका समर्थन करने वाले दल भाजपा की डबल इंजन की सरकार के विकास कार्यों से परेशान हो गए हैं। यह बेचैन हैं कि अयोध्या में इतने श्रद्धालु क्यों आ रहे हैं। राम मंदिर प्रकरण में एसआइटी ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया है। जिनके खिलाफ सुबूत मिले, उन पर लगातार कार्रवाई हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी। पर्व नहीं मनाए जाते थे, राम व कृष्ण का जुलूस नहीं निकल पाता था। विकास ठप हो गया था। चाचा-भतीजे की जोड़ी ने गरीबों का पैसा लूटा। अब डबल इंजन की सरकार में कब्रों की बाउंड्रीवाल पर खर्च होने वाला पैसा मंदिरों के सुंदरीकरण पर खर्च हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से 64 हजार एकड़ भूमि कब्जे से मुक्त कराई गई है। लखनऊ में एयरपोर्ट के बगल सपा से जुड़े एक माफिया ने 120 एकड़ भूमि कब्जा कर ली थी, उसे मुक्त कराया गया है। विपक्षी दलों के पास जब कोई विषय नहीं बचा तो अब वह लोगों को जातियों में बांटने की साजिश कर रही हैं।