नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी दरिंदे का एनकाउंटर; बंगाल में पुलिस ने मार गिराया, वारदात की जगह हथियार छीन भागने की कोशिश की

West Bengal Baruipur Rape Accused Killed In Police Encounter

West Bengal Baruipur Rape Accused Killed In Police Encounter

Baruipur Rape Accused Encounter: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में एक नाबालिग लड़की से रेप और मर्डर के एक आरोपी दरिंदे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. जानकारी दी जा रही है कि प्रभास मंडल नाम के इस आरोपी को पुलिस बीती रात वारदात की जगह लेकर पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस से हथियार छीन मौके से फायरिंग कर भागने की कोशिश की. जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. जिसमें आरोपी को गोली लगी और उसे घायल हालत में अस्पताल लाया गया लेकिन यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. बंगाल के इस एनकाउंटर को खूब चर्चा हो रही है.

पहले MBA छात्रा की हत्या, फिर लाश के साथ रेप; साथी छात्र ने ही हैवानियत की हद की पार, इंटरनेट पर तंत्र क्रिया जान रहा था

बारुईपुर SP ने बताया कैसे हुआ एनकाउंटर?

बंगाल पुलिस ने आधिकारी तौर से भी रेप और मर्डर के आरोपी प्रभास मंडल को एनकाउंटर में मार गिराए जाने की पुष्टि कर दी है. बारुईपुर SP ने जानकारी देते हुए बताया, ''रेप और मर्डर केस के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है। वारदात की जगह जब क्राइम सीन रीक्रिएट किया जा रहा था, तब उसने पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की और फायरिंग की। इसके जवाब में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और आरोपी प्रभास को मार गिराया। वहीं अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया.'' पश्चिम बंगाल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब रेप का कोई आरोपी एनकाउंटर में मारा गया है.

भगवान के सामने 5 साल की बच्ची का रेप; मंदिर के अंदर अस्मत लूटता रहा हवसी दरिंदा, CCTV वीडियो सामने आया, बेहद शर्मनाक

बंगाल CM ने 72 घंटे में मांगी थी रिपोर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे बंगाल में बारुईपुर में नाबालिग लड़की से रेप और मर्डर का मामला गर्माया हुआ था. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बीते मंगलवार को इस केस की रिपोर्ट तलब की थी। उन्होंने पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता को इसके लिए 72 घंटों का समय दिया था। इससे पहले मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पीड़िता के परिवार से मिलकर कहा था कि आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। बताया जाता है कि इस वारदात में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मारे गए आरोपी प्रभास मंडल को लड़की से दुष्कर्म और उसकी हत्या से पहले सीसीटीवी फुटेज में लड़की के साथ देखा गया था।

स्थानीय लोगों में फूटा था गुस्सा

दरिंदगी का यह पूरा मामला दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर का है. जहां बीते रविवार को सुर्ज्यपुर हाट इलाके में एक बोरी में लड़की का शव बेहद बुरी हालत में बरामद किया गया था. जिसके बाद स्थानीय लोगों में रोष फ़ैल गया. घटना के विरोध में और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन भी किया. वहीं घटना सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को बारुईपुर पहुंचकर यहां बच्ची के माता-पिता से मुलाकात की थी। CM ने कहा था ऐसे अपराध के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है. पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

3 साल की बच्ची से रेप करने वाले 65 साल के दरिंदे को फांसी; महाराष्ट्र के नसरापुर कांड में ताबड़तोड़ इंसाफ, दरिंदगी कर मासूम को मार दिया