पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण पर अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल, वाहन कंपनियों से मांगा जवाब

1000031566

Arvind Kejriwal raises questions on ethanol blending in petrol,

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal raises questions on ethanol blending in petrol, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार दिन में पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने के मामले पर प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी।

पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने का मुद्दा उठाने वाले केजरीवाल ने कहा कि वाहन बनाने वाली 29 कंपनियों को पत्र लिखकर पूछ रहे हैं कि पेट्रोल में इथोनॉल मिलाए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट करें, वह इस मामले में क्या कह रहे हैं।

केजरीवाल आगे बोले, कंपनियों का ओनर मैन्युअल कहता है कि 2023 से पहले की बनी गाड़ियों में उपयोग होने वाले पेट्रोल में 10% से अधिक एथेनॉल नहीं मिलाया जा सकता है। सरकार जनता के हित को न सोचकर गलत कार्य करने में लगी है और इससे लोगों के वाहनों को भारी नुकसान हो रहा है।

'कल जाऊंगा शोरूम और...'

उन्होंने कहा कि सरकार जिद पर अड़ी हुई है और यह समझने के लिए तैयार नहीं है कि जनता की समस्या क्या है। केजरीवाल ने  इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने की बात कही। कहा कि कल वह कुछ वाहन शोरूम में जाकर इस मामले पर शोरूम मालिकों से बात करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, ऑटो मैकेनिकों से बात करेंगे और लोगों से बात करेंगे कि वह इस बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने फिर कहा कि इसको जनता पर थोपा जाना ठीक नहीं है सरकार इस पर पुनर्विचार करे।