हिमाचल में भारी बारिश का कहर, मंडी में भूस्खलन से हाईवे बाधित, बस पर गिरा पत्थर, एक यात्री घायल

1000031581

Havoc caused by heavy rains in Himachal; highway blocked by landslide in Mandi

मंडी। Havoc caused by heavy rains in Himachal, हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह भारी वर्षा हुई। मंडी जिला में भारी वर्षा ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। पठानकोट-मंडी एनएच पर मैगल के पास मलबा गिरने के कारण पुराना एनएच बाधित हो गया, जिस कारण बड़ी गाड़ियों को रोक दिया गया, जबकि छोटी गाड़ियां नए फोरलेन से भेजनी पड़ीं। 

बस के अंदर घुसा पहाड़ी से गिरा पत्थर

वहीं एचआरटीसी बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। पहाड़ी से पत्थर शीशा तोड़कर अंदर आ घुसा। सीट पर बैठी सवारी पत्थर और शीशे टूटने से घायल हो गई। बस पराशर से मंडी आ रही थी।

दरक रही पहाड़ी 

पठानकोट-मंडी एनएच पर मंडी से 10 किलोमीटर दूर मैगल के पास पहले ही पहाड़ी दरक रही थी, ऐसे में बुधवार सुबह हुई भारी वर्षा से आया मलबा सड़क के बाद सीधा नए फोरलेन तक चला गया। हालांकि फोरलेन को नुकसान नहीं हुआ है लेकिन पुराने एनएच पर यातायात बाधित है।

टिक्कर में पहाड़ी से मलबा गिरने से बस रूट ठप

वहीं दूसरी ओर भारी वर्षा के कारण ग्रामीण इलाकों में कई जगह पर पहाड़ से मलबा आने के कारण निगम के रूट भी प्रभावित रहे। इसके अलावा टिक्कर क्षेत्र में भी पहाड़ से मलबा आने के कारण बस नहीं जा सकी।

मंडी बाईपास व टनल के पास लैंडस्लाइड

वहीं मलौरी टनल के पास भी पत्थर गिरे हैं, जबकि मंडी बाईपास पर भी पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। 

ब्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास

वहीं कुल्लू में बादल फटने के बाद बुधवार को पंडोह बांध के गेट भी खोले गए, जिस कारण ब्यास नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से एक फीट नीचे तक पहुंच गया।