पहले MBA छात्रा की हत्या, फिर लाश के साथ रेप; साथी छात्र ने ही हैवानियत की हद की पार, इंटरनेट पर तंत्र क्रिया जान रहा था
Indore MBA Girl Student Murder and Raped with Dead Body
MBA Student Dead Body Rape: इंसान अब वास्तव में दरिंदा बनता जा रहा है और इंसानियत शर्मसार हो रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 साल की एक MBA छात्रा के साथ जो भी हुआ है। वो रोंगटे खड़े करने और दिल दहलाने वाला है। इस MBA छात्रा की पहले हत्या की गई। आरोप है कि हत्या के बाद छात्रा की डेड बॉडी के साथ रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया।
यानि हत्यारा, छात्रा के मरने के बाद उसके जिस्म को नोच रहा था। इससे हत्यारे की अत्यधिक क्रूरता और मानसिक हैवानियत का अंदाजा आप लगा सकते हैं। खैर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इसके बाद ही पूछताक्ष में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। वह हत्या के बाद फरार हो गया था। इस घटना ने सभी को दहला दिया है।
साथी छात्र ने ही हैवानियत की हद की पार
इंदौर में MBA छात्रा के साथ इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका साथी छात्र ही था। जिसस उसकी खूब गहरी दोस्ती थी। गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड जैसी। लेकिन उस छात्रा को शायद ये कभी नहीं मालूम था की उसका साथी एक दिन उसके साथ हैवानियत की हर हद को पार कर देगा। बताया जाता है कि आरोपी छात्र ने छात्रा को भरोसे में लेकर इस घटना को अंजाम दिया। हत्या से पहले दोनों साथ में जाते हुए देखे गए। दोनों सीसीटीवी में कैद हुए। इसके बाद ही छात्रा की हत्या कर दी गई और उसके साथ घिनौनी वारदात की गई।
बताया जाता है कि इंदौर के इस साइको किलर आरोपी छात्र ने पहले छात्रा का गला घोंटकर हत्या की। इसके बाद उसने उसकी लाश के साथ रेप किया। वह काफी देर तक लाश के पास बैठा भी रहा। वहीं रेप करने के बाद उसने छात्रा के पेट में चाकू भी मारा। आरोप है कि छात्रा की हत्या के बाद छात्र ने तंत्र क्रिया करने की कोशिश की। हत्या के बाद वह छात्रा की आत्मा को बुलाना चाहता था। यह सामने आ रहा है कि तंत्र क्रिया के चक्कर में ही आरोपी ने छात्रा की हत्या की। वह इंटरनेट पर तंत्र क्रिया के बारे में जान रहा था।
हत्या से पहले दोनों साथ जाते हुए CCTV में कैद
