पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 DSP बने SP; गृह विभाग ने जारी किए प्रमोशन आदेश

पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 DSP बने SP; गृह विभाग ने जारी किए प्रमोशन आदेश

1000264958

Major administrative reshuffle in Punjab Police

जालंधर/चंडीगढ़ : Major administrative reshuffle in Punjab Police,  पंजाब पुलिस में 15 DSP को SP प्रमोट किया है। सरकार के होम अफेयर्स और जस्टिस डिपार्टमेंट ने पंजाब पुलिस सर्विस (PPS) के 15 अधिकारियों को सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) के पद पर ऑफिसिएटिंग बेसिस पर प्रमोट करने के ऑर्डर जारी किए हैं। यह फैसला 9 जून, 2026 को हुई डिपार्टमेंटल स्क्रीनिंग कमिटी की मीटिंग की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

प्रमोट हुए अधिकारियों में : सुखमृत सिंह रंधावा, हरसिमरत सिंह, दलजीत सिंह, सतिंदर कुमार, तेजिंदरपाल सिंह, संजीव गोयल, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, क्रमवीर सिंह, दलबीर सिंह, निरवैर सिंह, गगनदीप सिंह, संजीव कुमार, मुनीश कुमार और महेश कुमार कुमार शामिल है।
 
सरकार की तरफ से जारी ऑर्डर में साफ किया गया है कि इन ऑफिसर्स की पोस्टिंग खाली पोस्ट की अवेलेबिलिटी के हिसाब से की जाएगी। अगर किसी सीनियर ऑफिसर का प्रमोशन बाद में अप्रूव होता है, तो उसे सीनियरिटी के आधार पर एडजस्ट किया जाएगा और अगर जरूरी हुआ तो वॉटरफॉल मैकेनिज्म के तहत जूनियर ऑफिसर की पोस्टिंग भी बदली जा सकती है। ये ऑर्डर तुरंत लागू होंगे।