Amethi CMO Office Clerk Caught

अमेठी CMO कार्यालय का वरिष्ठ लिपिक ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

gush

Amethi CMO Office Clerk Caught

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक लिपिक संजय मिश्रा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि संजय मिश्रा नर्सिंग शाखा में वरिष्ठ सहायक लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उन पर नर्सिंग विभाग से सेवानिवृत्त भेंटुआ निवासी निर्मला त्रिपाठी से बकाया राशि, पेंशन और अन्य देय भुगतान से संबंधित कार्य कराने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।

शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) ने जाल बिछाकर शुक्रवार दोपहर कार्रवाई की और संजय मिश्रा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुसाफिरखाना थाने ले जाया गया है, जहां उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित अन्य विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अतुल कुमार सिंह ने भी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।