यूपी में पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में बदले पुलिस कप्तान

यूपी में पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में बदले पुलिस कप्तान

1000264181

Five IPS officers transferred in UP

लखनऊ। Five IPS officers transferred in UP, प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूती देने के क्रम में सरकार ने शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। सुरक्षा मुख्यालय से अनिल कुमार सिंह को रामपुर के एसपी के पद पर भेजा गया है।

गृह विभाग से जारी आदेश के तहत उत्तर प्रदेश सुरक्षा मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह को इसी पद पर रामपुर भेजा गया है। रामपुर में आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय में बुलडोजर कार्रवाई से पहले इस ट्रांसफर को काफी अहम माना जा रहा है।

IPS Transfer

ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुस्ताक हटाए गए हैं। वो लंबे समय से ललितपुर में तैनात भी थे। ललितपुर के एसपी को लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया। रामपुर के एसपी सोमेंद्र मीणा भी हटाए गए। रामपुर के एसपी को आगरा में एसपी इंटेलिजेंस बनाया गया। 45वीं वाहिनी पीएसी एटा के सेनानायक संजीव कुमार बाजपेई ललितपुर के नए पुलिस अधीक्षक बने हैं। सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ में तैनात अनिल कुमार सिंह रामपुर को पुलिस अधीक्षक रामपुर के पद पर तैनात किया गया है और पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी को 32वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।

इनके अलावा लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से उपायुक्त गोपाल कृष्ण चौधरी को सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस अधीक्षक ललितपुर हम्मद मुस्ताक को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, पुलिस अधीक्षक रामपुर सोमेन्द्र मीना को पुलिस अधीक्षक, क्षत्रीय अभिसूचना आगरा और सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के पद पर तैनात संजीव कुमार बाजपेई को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर के पद पर तैनाती मिली है।