मगरमच्छ 12 साल के बच्चे को जिंदा खा गया; जबड़े में दबोचकर नदी में पटका, यूपी के बहराइच से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
Bahraich Crocodile ate a 12 year old child alive horrific video
Crocodile ate a Child alive: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने जिंदा खा लिया. बच्चे ने जान बचाने के लिए खूब हाथ-पैर मारे लेकिन मगरमच्छ की मजबूत पकड़ से खुद को बचा नहीं सका. आसपास मौजूद लोग भी बच्चे को किसी तरह से बचाने की कोशिश करते रहे. मगर मगरमच्छ बच्चे को नदी की गहराई में खींच ले गया. इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो देखकर आप भी थर्रा जायेंगे.
यह भी पढ़ें-
मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना गुरुवार शाम की है. धान की रोपाई करने के दौरान बच्चे के साथ यह घटना हुई. वह धान की रोपाई करने के बाद नदी में हाथ-पैर धोने गया था, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़े में दबोच लिया. शुरुवात में जब तक बच्चे की दम में दम रही वह मगरमच्छ से अपनी जान बचाने का प्रयास करता रहा. लेकिन पानी के खतरनाक शिकारी मगरमच्छ की ताकत के सामने आखिर में जिन्दगी की जंग हार गया.
जबड़े में दबोचकर नदी में पटका
मगरमच्छ के हमले के बाद आसपास मौजूद लोगों ने भी ईंट-पत्थर फेंककर उसे बचाने की काफी कोशिश की. शोर मचाकर मगरमच्छ को भागने का प्रयास किया गया. लेकिन मगरमच्छ ने बच्चे को नहीं छोड़ा. बल्कि उस पर अपनी पकड़ और ज्यादा मजबूत बनाता गया. उसने बच्चे को दो-तीन बार पानी में उछालकर पटका फिर अपने जबड़े में दबोचकर गहरे पानी में खींच ले गया. देखते ही देखते मगरमच्छ बच्चे को निगल लिया. जब काफी देर बाद वन विभाग की मदद से बच्चे का शव बरामद किया गया तो मगरमच्छ बच्चे के शरीर का आधा हिस्सा खा चुका था.
वीडियो (चेतावनी- दृश्य देख विचलित हो सकते हैं)