Crocodiles Dragged Young Man: सास के अंतिम संस्कार में दामाद को मगरमच्छ खींच ले गए; नदी में जाने पर किया हमला

सास के अंतिम संस्कार में दामाद को मगरमच्छ खींच ले गए; नदी में जाने पर अचानक किया हमला, अभी 26 साल थी उम्र, लाश मिली

Gonda Young Man Dragged By Crocodiles During Mother-in-law Funeral

Gonda Young Man Dragged By Crocodiles During Mother-in-law Funeral

Crocodiles Dragged Young Man: मौत किस वक्त, किस जगह और किस रूप में आ जाए। कुछ नहीं कहा जा सकता। नोएडा के 26 साल के एक युवक के साथ ऐसा ही कुछ हुआ और इस घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। यह युवक अपनी सास (पत्नी की मां) के अंतिम संस्कार में नोएडा से गोंडा आया हुआ था। एक नदी के किनारे घाट पर सास का अंतिम संस्कार हुआ। वहीं अंतिम संस्कार के बाद जब युवक नदी में नहाने के लिए गया तो इसी बीच अचानक मगरमच्छों का झुंड आया और युवक को खींचकर नदी के अंदर ले गया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

घटना के बाद चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोग और गोताखोर नदी में युवक की तलाश में जुटे रहे। लेकिन काफी समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाये जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चला। आखिरकार युवक को बचाया नहीं जा सका और अब उसकी लाश मिली है। जिसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। वहीं युवक की शादी को अभी ज्यादा समय नहीं बीता था। एक साथ दो-दो मौतों से घर-परिवार में मातम छा गया है, वहीं पत्नी को तो रो-रोकर बुरा हाल है। उसने पहले मां को खोया और फिर पति को।

गांव सोनावली का मामला

गोंडा पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी घटना 20 मई की है और सोनावली गांव की है. मृतक युवक की पहचान नोएडा के दीपक शर्मा के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 26-27 साल के आसपास है। दीपक अपनी सास के अंतिम संस्कार में आया हुआ था। दोपहर में नदी के किनारे सास का अंतिम संस्कार किया गया और इसके बाद दीपक नदी में गया। जहां इस बीच अचानक मगरमच्छों का झुंड आया और दीपक को खींच ले गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दीपक का शव सोनावली गांव से कुछ दूरी पर बरामद किया गया है।