RBI Gold Sale Fake: मोदी सरकार ने देश का 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया; अब PIB ने बताई सच्चाई

मोदी सरकार ने देश का 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया; ब्लूमबर्ग की चौंकाने वाली रिपोर्ट से मची खलबली तो अब PIB ने दी ये जानकारी

RBI Sale Gold Amounting USD 12 Billion Fake In PIB Fact Check

RBI Sale Gold Amounting USD 12 Billion Fake In PIB Fact Check

RBI Gold Sale Fake: पूरे देश में उस वक्त खलबली मच गई, जब एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई। खबर थी देश का सोना बेचे जाने की। दरअसल ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने करीब 12 अरब डॉलर (लगभग 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का) का भारत का सोना बेच दिया है। यह सोना मई 2026 के महीने में बेचा गया और सोना बेचकर आरबीआई ने विदेशी मुद्रा हासिल की।

रिपोर्ट् में बताया गया कि डॉलर के सामने लगातार कमजोर होते रुपये और विदेशी मुद्रा (फॉरेक्स) पर बढ़ते दबाव तथा अमेरिका और ईरान तनाव से तेल आयात पर बढ़ते खर्च के संकट के चलते विदेशी मुद्रा भंडार बचाने के लिए भारत सरकार ने यह कदम उठाया। ब्लूमबर्ग की इस रिपोर्ट ने भारत के लोगों को इसलिए और चौंका दिया, क्योंकि इससे पहले भी भारत पर कई बार आर्थिक संकट आया लेकिन आजाद भारत ने पहले कभी अपने आधिकारिक सोने को नहीं बेचा। गिरवी जरूर रखा और बाद में वापस ले लिया। सोना बेचे जाने की रिपोर्ट पर सरकार के विपक्ष में बैठे लोग ही नहीं बल्कि देश के आम लोग भी देश की आर्थिक स्थिति को लेकर कई चिंताजनक कयास लगने लगे।

क्या RBI ने सच में 12 अरब डॉलर का सोना बेचा?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को लेकर भारत सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। PIB ने अपने Fact Check में ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट को फेक बताया है। पीआईबी ने इस बारे में स्पष्ट रूप से कहा कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी और निराधार है। आरबीआई ने देश का कोई सोना नहीं बेचा है। पीआईबी ने किसी भ्रम में न आते हुए लोगों को सही जानकारी के लिए हमेशा RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी। मसलन भारत सरकार की ओर से सोना बेचे जाने का खंडन किया गया है। लोग सरकार के आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे थे।

विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी कितनी?

PIB ने बताया कि RBI के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी सितंबर 2025 के अंत में 13.92% से बढ़कर 31 मार्च 2026 को 16.70% हो गई, और 22 मई 2026 तक यह और बढ़कर 16.85% हो गई है। सोने के भौतिक स्टॉक की जानकारी भी RBI अपने मासिक बुलेटिन में देता है। इसका नवीनतम संस्करण RBI की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिसकी स्थिति आज की तारीख़ तक अपरिवर्तित है। पीआईबी ने सोने के भंडार से संबन्धित आरबीआई बुलेटिन और आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी दिया है। PIB ने इस दावे पर बिलकुल भी विश्वास न करने और सचेत रहने की अपील की है।

पीआईबी की सलाह- बिना वेरिफाइड कोई कंटेंट शेयर न करें

पीआईबी ने लोगों को सलाह देते हुए कि वह कभी भी बिना वेरिफाइड किसी कंटेंट को शेयर न करें। सही जानकारी के लिए सिर्फ भारत सरकार के ऑफिशियल सोर्स पर ही भरोसा करें। अगर उन्हें भारत सरकार से जुड़ा कोई भी संदिग्ध डॉक्यूमेंट मिलताहै तो वह PIB Fact Check पर तुरंत इसकी रिपोर्ट करें। आपको बता दें कि इंटरनेट की दुनिया में आएदिन बहुत कुछ देखने को मिलता है। कुछ सही भी होता है तो कुछ फर्जी। इसलिए यह जरूरी है कि, इंटरनेट की चीजों पर आंख और दिमाग बंद करके भरोसा न किया जाए। पहले जांच-पड़ताल कर ली जाए और फिर ही आगे बढ़ा जाए। लेकिन प्राया लोग ऐसा कम ही करते हैं और फिर बाद उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।

क्या है PIB फैक्ट चेक?

PIB का पूरा नाम Press Information Bureau है. PIB केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स के बारे में पल-पल जानकारी देता है. इसके अलावा PIB Fact Check का काम यह है कि वह केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स से जुड़ी गलत खबरों को उजागर करता है. उनसे सावधान करता है.

इसलिए सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या झूठ है, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या URL वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर [email protected] पर मेल कर सकता है।

यह भी पढ़ें-

क्या भारत ने पूर्व PM इमरान खान की कस्टडी मांगी है? विदेश मंत्रालय के नाम से वायरल इस लेटर के बारे में सरकार ने क्या बताया