देश के स्वर्ण भंडार पर घमासान: अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से पूछा— 'क्या बेचा जा रहा है भारत का सोना?'

देश के स्वर्ण भंडार पर घमासान: अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से पूछा— 'क्या बेचा जा रहा है भारत का सोना?'

Uproar over the Nation Gold Reserves

Uproar over the Nation's Gold Reserves

नई दिल्ली। Uproar over the Nation's Gold Reserves, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के स्वर्ण भंडार को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या देश का सोना बेचा जा रहा है और यदि ऐसा है तो इसकी वजह क्या है।

सोशल मीडिया मंच एक्स पर बुधवार को किए गए पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि यदि यह खबर सही है कि देश के सोने का एक हिस्सा बेच दिया गया है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने सरकार से इस विषय पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि यदि देश के पास रखा सोना बेचना पड़ रहा है तो इसका मतलब है कि देश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर जनता के सामने सच्चाई रखनी चाहिए।

आप प्रमुख ने कहा कि सरकार देश की आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ नहीं बता रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें देश की वास्तविक परिस्थितियों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को यहीं रहना है और उन्हें देश की आर्थिक स्थिति की सही जानकारी मिलनी चाहिए।

दरअसल, केजरीवाल ने अपने पोस्ट के साथ ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट साझा की है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान युद्ध के कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों पर पड़ने वाले प्रभाव से बचाने के लिए भारत के केंद्रीय बैंक ने अपने स्वर्ण भंडार का एक हिस्सा कम किया हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक या केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

केजरीवाल के बयान के बाद यह मुद्दा राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। विपक्ष सरकार से स्पष्टीकरण मांग रहा है, जबकि सरकार की ओर से अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।