उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 अधिकारियों के पदभार में बदलाव

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 अधिकारियों के पदभार में बदलाव

Major Administrative Reshuffle in Uttarakhand

Major Administrative Reshuffle in Uttarakhand

देहरादून। Major Administrative Reshuffle in Uttarakhand, शासन ने चार आईएएस समेत सात अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इनमें आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव स्वास्थ्य व झरना कमठान को अपर सचिव पेयजल व निदेशक स्वजल की महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है।

सौरभ गहरवार को स्वास्थ्य व झरना कमठान को पेयजल का जिम्मा

मंगलवार को शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सचिव विनोद कुमार सुमन से परियोजना निदेशक उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी वापस ली गई है। वहीं, आईएएस प्रकाश चंद्र को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस प्रकाश चंद्र को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

पीसीएस सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव समाज कल्याण

पीसीएस सुंदर लाल सेमवाल को अपर सचिव समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक बहुद्देशीय वित्त विकास निगम व आयुक्त दिव्यांगजन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिवालय सेवा से अपर सचिव विक्रम सिंह को अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण व सचिवालय प्रशासन विभाग का जिम्मा दिया गया है। वहीं, पीसीएस स्मृता परमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून का पदभार सौंपा है।