Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 की मौत; जिंदा जलते तड़पते रहे

दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 की मौत; जिंदा जलते तड़पते रहे, हादसे से दहल उठी राजधानी, PM ने किया बड़ा ऐलान

Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire 10 Deaths Many Injured Update

Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire 21 Deaths Tragedy

Delhi Restaurant Fire News: दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह भयानक हादसा बुधवार सुबह 9 बजे के आसपास हुआ। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट में लगी आग में मारे गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक हैं। आग की इस घटना के बाद चलाये गए रेस्क्यू ऑपरेशन में कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन दुखद बात यह है कि इस घटना में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कुछ ही देर में मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता चला गया। फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

घायलों का इलाज चल रहा

रेस्टोरेंट में लगी आग में मारे गए 21 लोगों के अलावा इस घटना में घायल अन्य लोगों का इलाज अभी चल रहा है। जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वहां से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, जिस वक्त आग लगी, उस दौरान रेस्टोरेंट में 40 से 50 लोगों की मौजूदगी थी। अचानक लगी आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को अपने बचाव का मौका नहीं मिल पाया। हालांकि कुछ लोग सुरक्षित भी बाहर निकाले गए। फिलहाल दिल्ली में यह एक बड़ी त्रासदी है। इस हादसे से राजधानी दहल उठी है, लोग थर्रा उठे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

दमकल विभाग को 09:45 बजे सूचना मिली

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना बुधवार सुबह 09:45 बजे के आसपास मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कई कर्मी कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग बहुत विकराल हो चुकी थी। दमकल कर्मियों ने एक तरफ जहां आग पर काबू पाने जद्दोजहद की तो वहीं दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस के साथ रेस्टोरेंट में आग के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की तेज कोशिश की गई।

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बीच कई घायल लोगों को तुरंत ही CATS एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। मालवीय नगर के इस रेस्टोरेंट में इतनी भीषण आग कैसे लगी? दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। शुरुवाती जांच में शॉर्ट शर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि रेस्टोरेंट में तमाम बिजली उपकरण, फर्नीचर और खाने-पीने की चीजों की वजह से आग इतनी जल्दी तेजी से फैली।

मालवीय नगर घटना पर PM मोदी का बड़ा ऐलान

मालवीय नगर आग की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी जानकारी दी गई। PMO ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।'' वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''यह घटना मन को व्यथित कर देने वाली है। वह आग में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।''

Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire 21 Deaths Tragedy

मालवीय नगर घटना पर CM रेखा गुप्ता का बयान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना में लोगों की जान जाने से मैं बहुत दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने और इस दिल दहला देने वाली घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और हौसला मिलने की प्रार्थना करती हूं। घटना की जानकारी मिलते ही, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सर्विस और दूसरी इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया और उन्होंने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए। उनकी तेज़ी से की गई कार्रवाई की वजह से प्रभावित जगह से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।''

Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire 21 Deaths Tragedy

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा, ''दिल्ली सरकार हालात पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को हर ज़रूरी मेडिकल मदद और सहायता दी जा रही है। दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है। हम इस घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।" मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ-साथ दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू ने भी इस पूरी घटना को लेकर गहरा दुख जताया है और गहन जांच की बात कही है।

दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने कहा, "मालवीय नगर के हौज़ रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की घटना से मैं बेहद दुखी हूँ। मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ मृतकों के परिवारों के साथ हैं, और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना में सभी के साथ शामिल हूँ। पुलिस, सिविल और अग्निशमन बचाव दल इस समय घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अधिकारियों से बात की गई है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस दुखद घटना में तत्काल चिकित्सा सहायता, राहत और गहन जाँच सुनिश्चित करें।"

Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire 21 Deaths Tragedy