HCS Manish Kumar Lohan: एचसीएस मनीष कुमार लोहान को हरियाणा सूचना-जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त निदेशक लगाया

हरियाणा में यह HCS अफसर और पावरफुल; सूचना-जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त निदेशक लगाया, एक साथ तीन बड़े विभागों का जिम्मा

Haryana HCS Manish Kumar Lohan Additional Director Information Public Relations

Haryana HCS Manish Kumar Lohan Additional Director Information Public Relations

HCS Manish Kumar Lohan: हरियाणा सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 2013 बैच के HCS अधिकारी मनीष कुमार लोहान को 'सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग' का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें 'खान एवं भू-विज्ञान विभाग' के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। मनीष कुमार अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त तौर से ये दोनों प्रभार संभालेंगे। यह आदेश हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किया गया है।

मनीष कुमार के पास अब एक साथ तीन बड़े विभाग

मनीष कुमार लोहान वर्तमान में हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक हैं। यह एक बड़ी और प्रमुख ज़िम्मेदारी है, जो वह संभाल रहे हैं। वहीं अब HCS मनीष कुमार एक साथ तीन बड़े विभागों के अतिरिक्त निदेशक की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। मसलन मनीष कुमार के पास एक साथ तीन बड़े विभागों का जिम्मा रहेगा। इससे यह समझा जा सकता है की वह और पावरफुल हो गए हैं। इसके साथ ही इससे यह भी मालूम पड़ता है कि हरियाणा की प्रशासनिक व्यवस्था में हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण विस्तार किया जा रहा है।

देखें आदेश

Haryana HCS Manish Kumar Lohan Additional Director Information Public Relations