UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव में उतरेगी जदयू, संगठन विस्तार के साथ उम्मीदवारों की तलाश शुरू

UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव में उतरेगी जदयू, संगठन विस्तार के साथ उम्मीदवारों की तलाश शुरू

1000265077

UP Assembly Election 2027

लखनऊ। UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव के लिए बिहार के भाजपा के सहयोगी दलों ने भी ताल ठोकना शुरू कर दिया है। पिछले लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने चुनाव में उतरने का ऐलान किया था।

अब शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने भी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा कर दी। पार्टी हर विधानसभा में सम्मेलन कर संगठन को मजबूत करेगी। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष से लेकर बिहार सरकार के मंत्री तक यूपी में प्रचार करेंगे।

शनिवार को सहकारिता भवन के चौधरी चरण सिंह सभागार में हुई पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में हमारी पार्टी ने सुशासन का मॉडल पेश किया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह पार्टी की विकासवादी सोच व जनहितकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार जन-जन तक करें। प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि यूपी मेें मंडल, जिला व विधान सभा स्तर पर सम्मेलनों के बाद लखनऊ में राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी उपस्थित रहेंगे।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व बिहार सरकार के मंत्रियों के विधान सभा, जिला व मंडल स्तर पर जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी पदाधिकारियों से संभावित एवं इच्छुक प्रत्याशियों के नाम तय करने को कहा गया है। समीक्षा के बाद पार्टी घोषणा करेगी कि उत्तर प्रदेश में किन-किन विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ा जाएगा।