Vaishno Devi Yatra: खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, श्रद्धालुओं से धैर्य रखने की अपील

1000265091

Vaishno Devi Yatra: Vaishno Devi pilgrimage temporarily

उधमपुर। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है।

श्राइन बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह फैसला तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर लिया गया है।

श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे धैर्य रखें और श्राइन बोर्ड के आधिकारिक संचार माध्यमों से दी जाने वाली जानकारी का पालन करें। अधिकारी लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जब तीर्थयात्रियों के लिए हालात सुरक्षित हो जाएंगे, तब यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी। 

अमरनाथ यात्रा भी स्थगित

बता दें कि मौसम विभाग के खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण 19 जुलाई से श्री अमरनाथ यात्रा को भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पहलगाम व बालटाल दोनों मार्गों पर भूस्खलन के जोखिम को देखते हुए लिया गया है।