निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में निगमायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में निगमायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

1000233187

Protest demonstration at the Municipal Commissioner's

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली 
दिल्लीः
सिविक सेंटर स्थित एमसीडी मुख्यालय में आज आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों ने साकेत में निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में हुए भ्रष्टाचार, अधिकारियों की मिलीभगत और भाजपा शासित एमसीडी की लापरवाही के खिलाफ निगम आयुक्त संजीव खैरवार के कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली में अवैध निर्माण का पूरा नेटवर्क भाजपा के संरक्षण में चल रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद भी डिप्टी कमिश्नर ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर निगम आयुक्त से मांग है कि साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

भाजपा शासित एमसीडी की भ्रष्ट व्यवस्था ने निर्दोष लोगों की जान ली है। एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग का कहना है कि दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।