PM मोदी बोले- चंडीगढ़ भारत के लिए डेवलपमेंट का मॉडल; बेहतर लाइफ स्टाइल इसकी पहचान, मन में अलग ही खुशी का भाव आ रहा

PM Modi Chandigarh Speech launches Many Development Projects

PM Modi Chandigarh Speech: शुक्रवार को चंडीगढ़ दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 4,700 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास किया. ये प्रोजेक्ट्स स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क संरचना से सम्बंधित हैं. पीएम के दौरे का कार्यक्रम पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में आयोजित किया गया था. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और गवर्नर गुलाब चंद कटारिया व कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद रहे. इसके अलावा बीजेपी के तमाम नेताओं-कार्यकर्ताओं व लोगों की मौजूदगी रही.

505 करोड़ की लागत से बना एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर

पीएम मोदी ने पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन किया और इसके साथ ही यहां बनने वाले क्रिटकल केयर ब्लॉक की आधारशिला भी रखी. PGI में बना 300 बेड वाला एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर 505 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. जहां माताओं और शिशुओं को बेहतर इलाज और देखभाल की सुविधा मिलेगी. यहां पर हाई रिस्क मैटरनिटी केयर से लेकर मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर जैसी कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

इसके अलावा PGI में ही बना एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर 440 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. जिसमें 300 बेड, 61 ICU बेड और 10 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा पीजीआई में ही 244 करोड़ की लागत से बन रहे क्रिटकल केयर ब्लॉक की आधारशिला रखी गई है. जिसमें 150 बेड, डेडीकेटेड ICU और इमरजेंसी केयर और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे. चंडीगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र की दिशा में यह एक बड़ा कदम है.

PEC में कुरुक्षेत्र बॉयज हॉस्टल एवं मेस का उद्घाटन

पीएम मोदी ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में 40 करोड़ की लागत से बने 372 कमरों के कुरुक्षेत्र बॉयज हॉस्टल एवं मेस का उद्घाटन किया. साथ ही रिसर्च स्कॉलर हॉस्टल का शिलान्यास किया गया. इसके अलावा सेक्टर-46 सरकारी कॉलेज में हॉस्टल ब्लॉक और धनास में 65 करोड़ की लागत से बने 240 पुलिस आवासों का उद्घाटन हुआ. वहीं 6 लेन अंबाला-चंडीगढ़-पीआर 7 ग्रीनफील्ड हाईवे (लागत   1464 करोड़) का शिलान्यास और 6 लेन आईटी सिटी-कुराली ग्रीनफील्ड हाईवे (लागत 1936 करोड़) का उद्घाटन किया गया.

पुराने लोगों को पहचान गए पीएम मोदी

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्टों के उद्घाटन-शिलान्यास के साथ ही इस मौके पर पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित भी किया. उन्होंने चंडीगढ़ आने पर बेहद खुशी जताई और अपने पुराने दिनों को याद करते हुए चंडीगढ़ की तारीफ भी की. पीएम मोदी ने कहा, आज यहां कई पुराने लोगों के भी दर्शन हो रहे हैं. आप सबके बीच आकर मन में एक अलग ही खुशी का भाव है.

PM मोदी बोले- चंडीगढ़ भारत के लिए डेवलपमेंट का मॉडल

प्रधानमंत्री ने कहा कि, ''चंडीगढ़ केवल एक शहर नहीं है. यह भारत के लिए डेवलपमेंट का एक मॉडल रहा है. चंडीगढ़ को अपने व्यवस्थित विकास के लिए जाना जाता है. चंडीगढ़ की पहचान बेहतर लाइफ स्टाइल के लिए है. यह शहर 'ईज़ ऑफ लिविंग' (Ease of Living) के लिए जाना जाता है. चंडीगढ़ मेडिकल क्षेत्र में अपनी बेहतर सुविधाओं के लिए पहचान रखता है. और इस सबके साथ चंडीगढ़ की पहचान है मां चंडी का आशीर्वाद. इसीलिए चंडीगढ़ का विकास हमेशा से NDA सरकार की प्राथमिकता रहा है.''

चंडीगढ़ में ही सबसे पहले नए आपराधिक कानून लागू हुए

पीएम मोदी ने कहा, ''जब आज से डेढ़ साल पहले देश ने न्याय व्यवस्था में बहुत बड़ा सुधार किया और दंड की जगह न्याय आधारित 3 नए आपराधिक कानून लाये गए तो इन्हें लागू करने की शुरुवात भी सबसे पहले चंडीगढ़ से हुई थी. पीएम ने कहा बीते कुछ सालों के भीतर चंडीगढ़ को और हाईटेक बनाने के लिए आधुनिक तौर से कई विकास के काम किये गए हैं और ये काम आगे भी लगातार किये जा रहे हैं.''

चंडीगढ़ में विकास, असर पंजाब-हरियाणा और हिमाचल तक

पीएम ने कहा, चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है जो कि हरियाणा, पंजाब और हिमाचल को जोड़ता है. चंडीगढ़ में किये गए विकास कार्यों से चंडीगढ़ के लोगों का तो जीवन बदलता ही साथ ही हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी बड़ा लाभ होता है. खासतौर से चिकित्सा सेवा के लिए तो चंडीगढ़ इन क्षेत्रों के लिए एक बड़ा हब है. पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं चंडीगढ़ रहता था तो मुझे कई बार PGI जाना पड़ता था तो उस समय मैं स्वाभविक तौर से लोगों से मिलता था तो पता चलता था कि कई लोग इन क्षेत्रों से आये हुए हैं.''

पीएम ने की PGI की सराहना

प्रधानमंत्री ने कहा ''PGIMER में एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर के शुरू होने से और लाखों लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी. मुझे याद है कि 2015 में मैं चंडीगढ़ PGI के दीक्षांत समरोह में आया था. तबसे से अब तक PGI की क्षमताओं में बहुत बड़ा विस्तार हुआ है. पीएम ने इसके लिए पीजीआई प्रबंधन और डॉक्टर्स की सराहना की और उन्हें भविष्य के शुभकामनाएं दीं.''

स्वस्थ्य रहने में स्वच्छता की बड़ी भूमिका

पीएम ने कहा, ''जब हम स्वस्थ्य रहने की बात करते हैं तो इनमें स्वच्छता की बड़ी भूमिका है. इसीलिए जब हमारी सरकार बनी थी हमने देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाया. खुले में शौच न हो इसके लिए सरकार ने करोड़ों शौचालय बनाकर दिए. सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता रहे इसके लिए लोगों को जागरूक किया गया. सफाई हमारी जीवनशैली का हिस्सा बने. यह जरुरी है. स्वच्छता के मामले में चंडीगढ़ बेहतर प्रयास कर रहा है. इस बीच पीएम ने पद्म सम्मान से सम्मानित पंजाब के पूर्व DIG इंद्रजीत सिद्दू की भी तारीफ की. जो कि सड़कों से कूड़ा बीनकर सफाई करते हैं. वहीं पीएम ने चंडीगढ़ में चलाए गए 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान की सराहना की.''

भारत अब दुनिया की मदद कर रहा

पीयम ने कहा, ''एक समय था जब पूरी दुनिया किसी आपदा के समय भारत के हेल्थ सिस्टम पर चिंता जताती थी. लोग सवाल उठाते थे कि भारत में क्या होगा. जब कोरोना वायरस आया तो भी भारत ही दुनिया की चिंता का केंद्र था लेकिन हमारी सरकार ने भारत का सामर्थ भी बदला और दुनिया का नजरिया भी बदला. जब कोरोना आया तो भारत दुनिया के सामने मदद मांगने वाला देश नहीं बल्कि मदद देने वाला देश बनकर खड़ा था. भारत ने दुनिया को मदद भेजी. आज कितने ही देशों से लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भारत आ रहे हैं. आज भारत मेडिकल टूरिज्म स्पॉट बन रहा है. बीते वर्षों में भारत ने अपने हेल्थ सिस्टम का तेजी से विस्तार किया है.''

देश को टीवी मुक्त बनाने का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा, ''जहाँ एक तरफ देश में माता मृत्यु दर में 86% और शिशु मृत्यु दर में बड़ी गिरावट आई है तो वहीं दूसरी तरफ हमारी सरकार ने देश को टीवी मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया है. जिसके लिए टीवी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है. जनभागीदारी के जरिये जन-जन को जागरूक किया जा रहा है. समय से टीवी की स्क्रीनिंग कराई जा रही है और जिससे समय रहते मरीजों का इलाज कराया जा रहा है और इसी परिणाम है कि आज देश में टीवी का ट्रीटमेंट कवरेज 90% से ज्यादा हो गया है. पिछले साल आई WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 सालों के भीतर टीवी का संक्रमण भी 21 फीसदी कम हुआ है. इसके सबसे ज्यादा देश के गरीब, मिडिल क्लास और खाकर माताओं-बहनों को हो रहा है.''

PM बोले- चंडीगढ़ शहर जैसा सामर्थ्य कहीं-कहीं

वहीं पीएम ने कहा, ''चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है जहां एजुकेशन, इंजीनियरिंग, मेडिकल साइंस और रिसर्च से जुड़े बड़े संस्थान एकसाथ मौजूद हैं. बहुत कम शहरों के पास ऐसा सामर्थ्य होता है. आने वाले समय यही संस्थान नई तकनीकी, हेल्थ केयर और स्टार्टअप्स और इनोवेशन के बड़े केंद्र बन सकते हैं. हमारा प्रयास है कि हमारे युवाओं को रिसर्च के लिए बेहतर लैब्स और बेहतर फैकल्टी मिले. जब रिसर्च का माहौल मजबूत होगा तब ही इनोवेशन भी तेज होगा. भारत को तकनीकी क्षेत्र में आगे लेकर जाना है और मुझे विश्वास है कि चंडीगढ़ के शिक्षण संस्थान, यहां के शिक्षक और युवा इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.''