Sonam Wangchuk: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को उठाया; सफेद चादरों की आड़ में ले जाया गया

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को उठाया; सफेद चादरों की आड़ में ले जाया गया, भूख हड़ताल का आज 21वां दिन था

Delhi Police Shifts Sonam Wangchuk To Hospital on day 21 of his hunger strike

Delhi Police Shifts Sonam Wangchuk To Hospital on day 21 of his hunger strike

Delhi Police Sonam Wangchuk: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर धरना स्थल से बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. शनिवार सुबह अचानक दिल्ली पुलिस ने यहां भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को उठा लिया. मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर एम्बुलेंस में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. दिल्ली पुलिस के कई कर्मी सिविल ड्रेस में भी पहुंचे हुए थे. सोनम वांगचुक को धरना स्थल से ले जाते समय पुलिस कर्मी सफेद चादरों की आड़ में उन्हें ढकते हुए दिखे. इस दौरान मौके पर हंगामा भी हुआ. कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध और तेज कर दिया.

ANI के हवाले से वीडियो

DCP का बयान- सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ रही थी

इस कार्रवाई के बीच DCP नई दिल्ली ने एक बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा, ''हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार और सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत के कारण एक्सपर्ट मेडिकल सलाह पर, उन्हें ज़रूरी मेडिकल केयर के लिए हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. DCP ने आगे कहा, हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रुकावट डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ा हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस ने पूरी तरह से कंट्रोल रखा और सुरक्षित तरीके से काम पूरा किया. सोनम वांगचुक अभी मेडिकल देखरेख में हैं।"

जल्द शांति से जगह खाली कर दें

डीसीपी नई दिल्ली ने जंतर-मंतर धरना स्थल पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने के लिए भी कहा है. डीसीपी ने कहा, दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों से अपील करती है कि वे जल्द से जल्द शांति से जगह खाली कर दें. फिलहाल दिल्ली पुलिस द्वारा सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से ले जाए जाने पर सियासत भी गर्म हो गई है. विपक्ष के नेताओं ने बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोलन शुरू कर दिया है और इसे तानाशाही बताया है. लगातार विपक्षी नेता सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर बयानबाजी करते देखे जा रहे हैं.

भूख हड़ताल का आज 21वां दिन था

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन जारी है. इसी धरना प्रदर्शन में देश के मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल थे. वह पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे. सोनम वांगचुक की भूख हडताल का आज 21वां दिन था. उनकी हालत लगातार बिगडती जा रही थी. लगातार डॉक्टर उनका जंतर-मंतर पर ही चेकअप कर रहे थे. लेकिन आज सुबह दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल से शिफ्ट कर दिया.

CJP चीफ दीपके ने कहा- जबरन घसीटकर ले जाया गया

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने कहा, "सुबह 7 बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए यहां से निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आए। वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर लेकर गए. 60 साल का एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर था उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती घसीटकर यहां से लेकर गई. जैसे ही मुझे खबर मिली, मैं जंतर-मंतर आ रहा था, तो पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की. मुझे भी घसीटा गया. ये पुलिस नहीं RSS के गुंडे हैं. मैं विदेश से अपने देश वापस आया था; क्या मैं कोई अपराधी हूं''

CJP चीफ का भूख हड़ताल का ऐलान

दिल्ली पुलिस के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के कुछ ही देर बाद ही CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर रहे हैं. CJP के X अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया. जिसमें बताया गया कि ''अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे रहे हैं और 20 जुलाई को ‘चलो संसद’ मार्च प्लान के मुताबिक ही होगा.'' सोनम वांगचुक को ले जाए जाने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके को रोते हुए भी देखा गया.

Delhi Police Sonam Wangchuk

अब हम नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगेंगे

इसके साथ ही अभिजीत दीपके ने यह भी कहा कि अब इस प्रदर्शन की मांग सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि अब मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी है. CJP चीफ ने 'मोदी की तानाशाही और अमित शाह की गुंडागर्दी नहीं चलेगी' का नारा भी दिया. दीपके ने कहा कि "अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह मूवमेंट खत्म हो जाएगा, तो वे गलत हैं। हम यहीं रहेंगे और 20 जुलाई को पार्लियामेंट तक मार्च करेंगे. अभी तक हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे, लेकिन इस घटिया हरकत के बाद, अब हम नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगेंगे.''

एक दिन पहले ही सोनम वांगचुक का यह वीडियो सामने आया था