चंडीगढ़ में रिटायर्ड IPS की कोठी में लाश मिलने से हंगामा; परिजनों की पुलिस के साथ नोकझोंक, युवती की हत्या की आशंका जताई

Chandigarh Retired IPS Kothi Dead Body Found Case Family Demands Probe

Chandigarh Retired IPS Kothi Dead Body Found Case Family Demands Probe

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक रिटायर्ड IPS अफसर की कोठी में एक युवती की लाश से मिलने से हंगामा खड़ा हो गया है. परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई है. रविवार को सेक्टर-16 अस्पताल में पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया के दौरान परिजनों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को मारकर फंदे पर टांग दिया गया. परिजनों ने मांग है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की जाए. मामले को लेकर परिजनों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है. फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.