पंजाब में धान की सीधी बिजाई का रकबा 4 लाख एकड़ पार, 36% बढ़ोतरी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

htyb

Punjab's Direct Paddy Sowing Area Crosses 4 Lakh Acres, Up 36%: Gurmeet Singh Khudian

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि वर्ष 2026 के खरीफ सीजन में राज्य में धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) का रकबा 4,00,433.26 एकड़ तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने बताया कि इस सीजन में 31,478 पंजीकृत किसानों ने डीएसआर तकनीक के तहत धान की बिजाई की है। वर्ष 2025 में यह रकबा 2.94 लाख एकड़ था। राज्य सरकार डीएसआर अपनाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1,500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दे रही है और इसके तहत लगभग 61 करोड़ रुपये वितरित किए जाने का अनुमान है।

कृषि मंत्री के अनुसार, फाजिल्का जिला 1,55,422.77 एकड़ रकबे के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि श्री मुक्तसर साहिब 1,06,038.81 एकड़ के साथ दूसरे और फिरोजपुर 38,088.59 एकड़ के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बठिंडा और संगरूर भी शीर्ष पांच जिलों में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को डीएसआर तकनीक अपनाने के लिए लगातार तकनीकी मार्गदर्शन और क्षेत्रीय स्तर पर सहायता उपलब्ध करा रही है।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने जिला अधिकारियों को डीएसआर के तहत रकबे का तत्काल सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को 1,500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि समय पर वितरित की जा सके।