पंजाब के लोगों के लिए CM भगवंत मान का जरुरी संदेश; SIR और महिलाओं की मावां-धीयां सत्कार योजना पर कही बड़ी बात, वीडियो
CM Bhagwant Mann Video Appealing To Punjabis Fill The SIR Form
CM Bhagwant Mann on SIR: पूरे पंजाब में 25 जून से मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वोटरों का हाउस टू हाउस वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लोगों के लिए एक जरुरी संदेश जारी किया है. सीएम मान ने सोशल मीडिया के X प्लेटफार्म पर अपना एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने पंजाबियों से अपील की है कि वह SIR फ़ॉर्म जरुर भरें और चुनाव आयोग की नई वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाएं. अन्यथा वो सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो सकते हैं.
दरअसल सीएम भगवंत मान ने वीडियो जारी कर कहा, ''पंजाब में चुनाव आयोग की तरफ से SIR की प्रक्रिया की जा रही है. पंजाब के सभी मतदाता SIR का फ़ॉर्म जरुर भरें. अगर फ़ॉर्म नहीं भरा गया तो नई वोटर लिस्ट में नाम दर्ज नहीं होगा और अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, तो आप अपने डेमोक्रेटिक अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे. इसलिए वोट बचाने के लिए ये फ़ॉर्म भरना जरुरी है. मेरी विनती है कि SIR का फ़ॉर्म जरुर भरें. अगर किसी तरह की मदद की जरुरत है तो लोकल वालंटियर्स से मदद ली जा सकती है.''
मावां-धीयां सत्कार योजना से वंचित होना पड़ेगा
सीएम मान ने SIR की प्रक्रिया में भाग न लेने और नई वोटर लिस्ट में नाम न दर्ज हो पाने से सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित होने की बात कही है. उन्होंने पंजाब के लोगों से कहा, ''अगर वोटर सूची में नाम नहीं होगा तो फिर मावां-धीयां सत्कार योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से भी वंचित रहना पड़ेगा. इसलिए आइए, समय पर SIR फ़ॉर्म भरकर अपने वोट देने के अधिकार को पक्का करें.''
सीएम भगवंत मान का वीडियो
ਸਾਡੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਲਈ ਨਵੀਂ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਨਾਮ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ SIR ਫਾਰਮ ਭਰਨਾ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਜੇ ਤੁਹਾਡਾ ਨਾਮ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ ਤਾਂ ਤੁਸੀਂ ਆਪਣੇ ਲੋਕਤੰਤਰੀ ਹੱਕ ਦਾ ਇਸਤੇਮਾਲ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕੋਗੇ…
ਆਓ, ਸਮੇਂ ਸਿਰ SIR ਫਾਰਮ ਭਰ ਕੇ ਆਪਣੇ ਵੋਟ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈਏ। pic.twitter.com/qXpS2XKxUT