पंचकूला ANC की बड़ी कार्रवाई: 62 लाख की 311 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान लिंक की जांच
Major crackdown by Panchkula ANC: Interstate smuggler arrested
पंचकूला। Major crackdown by Panchkula ANC: Interstate smuggler arrested, पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 311 ग्राम हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 62 लाख रुपये आंकी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान *मुकेश कुमार (33)* निवासी कैथल, हाल बद्दी, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पंचकूला और ट्राइसिटी में हेरोइन की सप्लाई करता था।
*ऐसे पकड़ा गया आरोपी*
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीमंदिर स्थित साकेत अस्पताल के पास फ्लाईओवर के नीचे ग्राहक को हेरोइन देने आएगा। सूचना पर ANC इंचार्ज *इंस्पेक्टर सौरभ रावत* के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की।
शाम करीब 5:15 बजे लाल-काले रंग की बाइक पर पहुंचे आरोपी को मौके पर ही काबू किया गया। तलाशी में उसकी पैंट की जेब से पारदर्शी पॉलीथिन में 311 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
*पाकिस्तान लिंक की जांच*
पुलिस ने बरामद हेरोइन को सील कर कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
ANC इंचार्ज सौरभ रावत ने बताया कि _“प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह अमृतसर के रास्ते इंडो-पाक बॉर्डर से ड्रग्स लाकर ट्राइसिटी में सप्लाई करता था। रिमांड के दौरान ड्रग्स की पूरी सप्लाई चेन और नेटवर्क का पता लगाया जाएगा। टीम जल्द ही अमृतसर जाकर उस गांव और बॉर्डर एरिया की भी जांच करेगी।