BREAKING NEWS:पंजाब में आठ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, साक्षी साहनी को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

BREAKING NEWS:पंजाब में आठ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, साक्षी साहनी को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी

1000032029

Eight senior IAS officers transferred in Punjab; Sakshi Sawhney assigned responsibility

चंडीगढ़। Eight senior IAS officers transferred in Punjab: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से आठ वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

वर्ष 2008 बैच की आईएएस अधिकारी नीलिमा को गृह मामले विभाग के सचिव पद से हटाकर कार्मिक विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सतर्कता विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, परमिंदर पाल सिंह को गृह मामले विभाग का नया विशेष सचिव बनाया गया है।

किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी
नीलिमा (2008 बैच) : सचिव, गृह मामले विभाग से स्थानांतरित कर सचिव, कार्मिक विभाग नियुक्त। साथ ही सचिव, सतर्कता विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
साक्षी साहनी (2014 बैच) : विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक नियुक्त। इसके अलावा नशा विरोधी अभियान की नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। उन्हें पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण (पुडा) के मुख्य प्रशासक पद से मुक्त किया गया है।
संदीप ऋषि (2015 बैच) : नगर निगम, जालंधर के आयुक्त पद से स्थानांतरित कर ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण (गमाडा) का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया।
परमिंदर पाल सिंह (2016 बैच) : रोजगार सृजन एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव से स्थानांतरित कर गृह मामले विभाग का विशेष सचिव बनाया गया।
नीरू कत्याल गुप्ता (2016 बैच) : सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव से स्थानांतरित कर पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण (पुडा) का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया। साथ ही नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।
निकास कुमार (2020 बैच) : होशियारपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) से स्थानांतरित कर नगर निगम, जालंधर के आयुक्त नियुक्त किए गए।
सोनम (2023 बैच) : आबकारी एवं कराधान विभाग में वर्तमान जिम्मेदारी के साथ कराधान-1, पटियाला के अतिरिक्त आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
राकेश कुमार मीणा (2023 बैच) : नगर निगम, बठिंडा के संयुक्त आयुक्त पद से स्थानांतरित कर होशियारपुर के अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) नियुक्त किए गए।

सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना किसी देरी के अपनी नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। जिन अधिकारियों को इस सूची में नई नियुक्ति नहीं मिली है, उन्हें कार्मिक विभाग के सचिव को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।