बड़ी खबर: चंडीगढ़ केमिस्ट हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश

बड़ी खबर: चंडीगढ़ केमिस्ट हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क का पर्दाफाश

1000032040

revelation in the Chandigarh chemist murder case

चंडीगढ़ कैशियर मर्डर, आरोपियों का पाकिस्तान कनेक्शन मिला

ड्रोन से मंगवाते थे ड्रग्स-हथियार और नकली नोट, विदेशी हैंडलरों से एन्क्रिप्टेड ऐप पर जुड़ते थे

तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल में बंद मुख्य साजिशकर्ता प्रोडक्शन वारंट पर; 3.028 किलो आईसीई, हथियार और नकली नोट बरामद

चंडीगढ़, 8 जुलाई। revelation in the Chandigarh chemist murder case, चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-11 स्थित केमिस्ट जानकी दास हत्याकांड की जांच के दौरान पाकिस्तान से जुड़े कथित नार्को-टेरर और नकली भारतीय मुद्रा (एफआईसीएन) नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले के मुख्य साजिशकर्ता धरमिंदर सिंह उर्फ गोली, जो कपूरथला जेल में बंद है, को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। 

पुलिस ने पंजाब के तरनतारन और अमृतसर जिलों में छापेमारी के दौरान 3.028 किलोग्राम आईसीई (मेथामफेटामाइन), करीब 8 लाख रुपये के नकली भारतीय नोट, दो अत्याधुनिक पिस्तौल और मैगजीन बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 13 जून को सेक्टर-11 में केमिस्ट जानकी दास की हत्या के बाद शुरू हुई जांच में खुफिया सूचनाओं के आधार पर लगातार अभियान चलाया गया। जांच में सामने आया कि पाकिस्तान और विदेश में बैठे हैंडलर पंजाब सीमा के रास्ते ड्रोन के जरिए हथियार, नशीले पदार्थ और नकली मुद्रा भेजते थे। 

इनकी डिलीवरी और वितरण का काम स्थानीय नेटवर्क करता था, जबकि संचार के लिए एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप का इस्तेमाल किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार उर्फ मणि, गुरमीत सिंह उर्फ बादशाह और सचिन सिल्वेस्टर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आकाश के कब्जे से आईसीई और नकली नोट बरामद हुए, जबकि गुरमीत और सचिन से एक-एक अत्याधुनिक पिस्तौल व मैगजीन बरामद की गई।

धरमिंदर सिंह उर्फ गोली जेल में रहते हुएकर रहा था पूरे नेटवर्क का संचालन 

जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य साजिशकर्ता धरमिंदर सिंह उर्फ गोली जेल में रहते हुए पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था। उसके खिलाफ हत्या, जबरन वसूली और एनडीपीएस अधिनियम सहित 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों, हथियारों और नशीले पदार्थों के स्रोत तथा पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।