Punjab Teachers Regularized Notification: पंजाब में कच्चे कर्मचारियों की नौकरी हुई पक्की, इन नियम-शर्तों के साथ अधिसूचना जारी
BREAKING
हिमाचल में बम धमाकों की धमकी; सरकारी अधिकारियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की बात, हाई अलर्ट पर पुलिस, मचा हड़कंप मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बिजली गिरने का विहंगम दृश्य; श्रद्धालु लगाने लगे माता के जयकारे, यहां देखिए कैमरे में कैद पूरा मंजर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की दुनिया को धमकी; कहा- ईरान से अगर तेल लिया तो फिर अमेरिका... जानिए किस बड़े एक्शन की बात कही दिल्ली एयरपोर्ट पर हादसा; आंधी-बारिश से टर्मिनल-3 का टीन शेड गिरा, द्वारका में पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत, CM खुद सड़कों पर केदारनाथ धाम के कपाट खुले; बैंड-बाजे के साथ मंत्रोच्चारण-शिव तांडव पाठ, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, यहां देखिए मनमोहक नजारा, दर्शन कीजिए

CM मान ने सुनाई खुशखबरी: पंजाब में कच्चे कर्मचारियों की नौकरी हुई पक्की, इन नियम-शर्तों के साथ अधिसूचना जारी

Punjab Teachers Regularized Notification

Punjab Teachers Regularized Notification

Punjab Teachers Regularized Notification : पंजाब में लगभग 9 हजार कांट्रेक्ट बेस कच्चे टीचरों की नौकरी पक्की करने की अधिसूचना आज पंजाब सरकार द्वारा जारी कर दी गई है| इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने दी है| सीएम मान ने ट्वीट करते हुए इस बारे में अवगत कराया है|

भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए कहा- ''एक खुशखबरी साझा कर रहा हूं.. अध्यापकों को पक्का करने का फैसला अध्यापक दिवस वाले दिन लिया था.. वो अब पूरा हो गया है...  लगभग 9 हजार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने वाला नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है... अब बाकियों के लिए काम करेंगे.. वादे के मुताबिक 36 हज़ार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा... जो कहते हैं, वो करते हैं..

नियम-शर्तों के साथ अधिसूचना जारी

मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों की नौकरी एक स्पेशल कैडर में पक्की की जा रही है| इनके लिए एक स्पेशल कैडर बनाया गया है| सामान्य तौर पर पक्के भर्ती होने वाले या वैसे पक्के होने वाले कर्मचारियों से इनकी प्रक्रिया अलग होगी| हालांकि, स्पेशल कैडर में पक्के हो रहे कच्चे कर्मचारियों की नौकरी 58 साल तक पक्की रहेगी| यहां कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी|

वहीं, स्पेशल कैडर में नौकरी पक्की होने वाली यह पॉलिसी ग्रुप C और D के उन कांट्रेक्ट बेस कच्चे कर्मचारियों के लिए होगी जो बीते 10 साल से संबंधित विभाग में नियमित काम कर रहा है| इसके अलावा कुछ और शर्ते और नियम हैं जिनके आधार पर ही पक्के होने वाली पॉलिसी कच्चे कर्मचारियों पर लागू होगी|

सीएम मान का ट्वीट

Punjab Teachers Regularized Notification
Punjab Teachers Regularized Notification