नॉर्थ ज़ोन कैश प्राइज बैडमिंटन टूर्नामेंट: प्रांशी अहलावत, रिधिमा सैनी और मीरा ने अगले दौर में बनाई जगह
North Zone Cash Prize Badminton Tournament
North Zone Cash Prize Badminton Tournament, लड़कियों के अंडर-13 आयु वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में प्रांशी अहलावत ने जपलीन कौर को 2-0 के अंतर से हराकर नॉर्थ ज़ोन कैश प्राइज बैडमिंटन टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। स्पोट्स काम्पलैक्स-38 में खेले गए मुकाबले में प्रांशी अहलावत ने जपलीन कौर को 15-12 व 16-14 से मात दिया। दूसरे मैच में आद्या सिंह मीना ने आराध्या चौधरी 15-13 15-12,ओमिशा भारद्वाज ने जसकीरत 15-11 21-20,प्रागुन ने आन्या तिवारी 15-8 15-11 तथा निम्रत कौर मान ने सीरत चौधरी 15-5 15-7 सेट से हराकर अगले दौर में पंहुची। लड़कियों के अंडर-17 आयु वर्ग के सिंगल मुकाबले में रिधिमा सैनी ने थानिया के.को 15-8 ,15-4 सेट से पराजित किया। दूसरे मैच में वाणी पांचाल ने आकृति 15-9, 12-15 व 15-3,जीविका सोहलोत ने प्रियांशी चौधरी 15-7 व 15-7,दिव्नूर कौर ने सिमरप्रीत कौर 15-9 ,15-12,हरगुन कौर ने मन्नत कौर 15-6,12-15 व 15-12 से हराया।
लड़कियों के अंडर-11 आयु वर्ग में मीरा ने गुनीत पुरी 15-12 ,15-3,रुहीन चौधरी ने वरसीरत कौर 15-12,10-15 व 15-7,अनिका शर्मा ने आरोही सिंह 15-3,15-4 ,देवांगना ने फ्लोरेंस महाजन 15-4 ,15-9, युवनीत कौर ने रायज़ेल गर्ग 10-15,15-7 व 16-14 व नवशीन कौर ने कैरा 15-10,15-10 को हराकर अगले दौर में पंहुची।
नॉर्थ ज़ोन कैश प्राइज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के तरफ से मास्टर बैडमिंटन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सुरेंन्द्र महाजन ने बताया कि इस मौके पर खेल निदेशक सौरभ कुमार अरोड़ा मुख्यातिथी के रूप में उपस्थित थे,उन्होंने मास्टर बैडमिंटन खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।