जीजा के मर्डर केस में साला और उसका दोस्त गिरफ्तार।

1000260344

Brother-in-law and his friend arrested

पंचकूला: Brother-in-law and his friend arrested, हत्या वाले दिन मीडिया और पुलिस को झूठे बयान देकर बचता रहा आखिर जांच के बाद पता लगा कि साले ने किया जीजा का मर्डर
       8 दिन पहले फौजी ग्राउंड में 26 वर्षीया आशीष की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि आशीष की हत्या किसी अज्ञात हमलावरों ने नहीं की। बल्कि उसके साले अरुण और उसके दोस्त पुनीत के हत्या की है। जहां आज पंचकूला कोर्ट में पेश करके दोनों को अंबाला जेल भेज दिया गया है। मृतका के साले ने पुलिस के सामने एक झूठी कहानी रची थी। की अज्ञात हमलावरों ने उसके जीजे की हत्या की है। और हत्या से पहले उसके जीजा ने उसको फोन करके मौके पर आने को कहा जब वह पहुंचा तो उसका जीजा वहां मृत पड़ा था। 
     *फोन काल बनी अहम सबूत और लव मैरिज का एंगल आया सामने* जांच के दौरान पुलिस के सामने काल डिटेल एक अहम सबूत बन गई थी। जब सभी की काल डिटेल निकलवाई गई तौ पता चला कि मृतका आशीष के पास उसके साले अरुण और उसका एक दोस्त पुनीत मरने से पहले एक साथ थे। जब पुलिस ने गहनता से अरुण से पूछताछ की जब जाकर पता चला कि अरुण ने ही अपने जीजा की हत्या की है। अरुण ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी आशीष से कभी नहीं करवाना चाहता था। और आशीष ने लव मैरिज उसकी बहन के साथ की थी। तब से अरुण काफी नाराज चल रहा था।