Petrol Pump Drains Out Fuel From Scooty: 2000 का नोट दिया तो स्कूटी से वापस निकाला तेल; पेट्रोल पंप का VIDEO देखिए
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान दिल्ली को मिला नया हेल्थ केयर मॉडल; 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से एक छत के नीचे मिलेंगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं

2000 का नोट दिया तो स्कूटी से वापस निकाला तेल; जरा पेट्रोल पंप का यह VIDEO देखिए, ऊपर से नोटिस लगा रखी जा रही यह शर्त

 Petrol Pump Drains Out Fuel From Scooty

Petrol Pump Drains Out Fuel From Scooty Video Viral

Petrol Pump Drains Out Fuel From Scooty: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी कर 2000 के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया है। अब न तो 2000 के नोट छापे जाएंगे और न ही इनका चलन होगा। हालांकि, अभी लगभग 4 महीने यानि 30 सितंबर तक 2000 के नोटों की वैधता बरकरार रहेगी। इस लिहाज से बाजार में भी 2000 के नोट लेने से कोई इंकार नहीं कर सकता है। लेकिन आरबीआई के इस निर्देश की पालना नहीं की जा रही। बाजार में 2000 के नोट नहीं लिए जा रहे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो एक पेट्रोल पंप का है। जहां एक कर्मी एक स्कूटी से सिर्फ इसलिए भरा-भराया पेट्रोल वापस निकाल ले रहा है क्योंकि स्कूटी चालक के पास देने के लिए 2000 का नोट था। फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर रिएक्शन देने वालों का कहना है कि, तेल स्कूटी से नहीं निकाला जा रहा है बल्कि आरबीआई के निर्देश का तेल निकल रहा है। आपको यह भी बतादें कि, स्थानीय पुलिस और एडीजी जोन तक मामले का संज्ञान लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो उत्तर प्रदेश के जालौन जिला का बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि, जब स्कूटी चालक ने पेट्रोल भराने के बाद पंप कर्मी को 2000 का नोट दिया तो उसने लेने से मना कर दिया। हालांकि, कर्मी ने सीधे तौर पर नोट लेने से मना नहीं किया। उसने कहा कि, छुट्टा नहीं है। जिसके चलते वह 2000 का नोट नहीं ले पाएगा। आप वीडियो में देखेंगे कि एक नली के द्वारा कर्मी स्कूटी में भरा पेट्रोल वापस निकाल ले रहा है।

यह भी पढ़ें- PNB में बदलने या जमा करने जा रहे 2000 के नोट; क्या देने होंगे ये दस्तावेज? जानिए, इधर RBI ने बैंकों को ये फॉर्म भरने को कहा

वायरल वीडियो देखिए


2000 के नोट को लेकर पेट्रोल पंप वालों ने लगाया नोटिस

वहीं 2000 के नोट को लेकर पेट्रोल पंप वालों एक नोटिस भी चस्पा कर रहे हैं। नोटिस में एक शर्त रखी जा रही है। कहा जा रहा है कि, 2000 का नोट तभी लिया जाएगा जब कोई पूरे 2000 का या इससे अधिक का पेट्रोल या डीजल डलवाएगा। पेट्रोल पंप वालों का कहना है कि लोग कम पैसों का पेट्रोल-डीजल डलाते हैं और थमाने लगते हैं 2000 रूपए। यह स्वीकार नहीं होगा।


यह भी पढ़ें- पीरियड का ब्लड चेहरे पर लगा रहीं महिलाएं; आखिर ऐसा क्यों? राज जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान