Period Blood Use on Face: पीरियड का ब्लड चेहरे पर लगा रहीं महिलाएं; आखिर ऐसा क्यों? राज जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

पीरियड का ब्लड चेहरे पर लगा रहीं महिलाएं; आखिर ऐसा क्यों? राज जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Period Blood Use on Face

Period Blood Use on Face

Period Blood Use on Face: पीरियड(महिलाओं में मासिक धर्म)... जिसे लेकर लोगों में अलग-अलग धारणाएं हैं, जिस पर आज भी समाज के अंदर खुलकर चर्चा नहीं होती, जिसे अपवित्र और गंदा माना जाता है, कई जगहों पर तो पीरियड (Period Blood) के दिनों में महिलाओं को छूने और उनके द्वारा किसी चीज को छुए जाने पर पाबंदी तक लगा दी जाती है, यहां तक की उन्हें एकांत कर दिया जाता है|

मगर इस सबके बीच ही पीरियड को लेकर एक अलग सोच भी पनप रही है और सिर्फ सोच ही नहीं| बल्कि पीरियड को उपयोग के रूप में लिया जा रहा है| पीरियड के जिस ब्लड को गंदा माना जाता है, महिलाएं उसको फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर रहीं हैं| हालांकि, ऐसा कुछ सुनना और इसपर यकीन करना मुश्किल होता है| लेकिन ऐसा किया जा रहा है|

रिसर्च और तमाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूरोप और अमेरिका में ऐसी महिलाओं की तादाद बहुत ज़्यादा है| यहां महिलाएं पीरियड ब्लड को नैचुरल चीज मान रहीं हैं| उनका मानना हैं कि, पीरियड ब्लड शरीर की त्वचा को तरोताजा और स्वस्थ रखता है और उनके यौवन में सदाबहार निखार लाने में काफी ज्यादा मददगार है| यानि महिलाएं पीरियड ब्लड को एक बेहतरीन ब्यूटी ट्रीटमेंट मान रहीं हैं| महिलाओं द्वारा पीरियड ब्लड का उपयोग चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी किया जा रहा है|

महिलाओं में ऐसा ट्रेंड क्यों?

बड़ा सवाल ये है कि, आखिर पीरियड ब्लड को लेकर महिलाओं में यह ट्रेंड कैसे शुरू हुआ और क्यों? माना जा रहा है कि, महिलाएं जहां एक तरफ अपने यौवन और चेहरे को सुंदर बनाना चाहती हैं तो वहीं दूसरी ओर वह पीरियड के नाम पर शर्म और गंदेपन की मानसिकता को भी दूर करने की कवायद कर रहीं हैं| महिलाओं के हिसाब से पीरियड के दिनों में निकला खून गंदा नहीं है। उनके अनुसार इसमें कई सारे पोषक तत्व हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। महिलाओं का कहना है कि, 'आखिर वह खून गंदा कैसे हो सकता है, जिससे एक बच्चा पनपता है।'

पीरियड ब्लड के लिए डिमेंट्रा निक्स काफी चर्चित

इस ट्रेंड के लिए खासकर कैलिफोर्निया की रहने वाली सेक्स कोच डिमेंट्रा निक्स (Sex Coach Demetra Nyx) काफी ज्यादा चर्चित हैं और वो इसलिए क्योंकि निक्स ने पीरियड ब्लड के इस्तेमाल के साथ कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली हैं| साथ ही निक्स ने पीरियड ब्लड पर बहुत कुछ लिखा भी है|

वह कहती हैं, 'पीरियड्स को समाज में गंदा माना जाता है, लेकिन मैं इस खून को चेहरे पर लगाकर तरोताजा महसूस करती हूं| निक्स (Demetra Nyx) का कहना है कि ऐसा करके वे पॉवरफुल और ब्यूटीफूल लगती हैं| बतादें कि, डिमेंट्रा निक्स की पीरियड ब्लड के साथ तस्वीरें बहुत ज्यादा वायरल हैं| निक्स पीरियड ब्लड से खेलते हुए और बॉडी पर शेमलेस जैसे वर्ड भी लिखती हैं|

Demetra Nyx Period Blood on Face
Demetra Nyx Period Blood on Face

पीरियड ब्लड से हो सकती है बड़ी परेशानी

पीरियड ब्लड को अच्छा मानने और इसके इस्तेमाल का जो ट्रेंड चल रहा है| उसे लेकर चेतावनी भी है| जिसमें इस ट्रेंड से महिलाओं को दूर रहने को कहा गया है। चेतावनी के अनुसार, पीरियड ब्लड से शरीर की त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है इसकी कोई पुष्टि नहीं है| चेतावनी में कहा गया है कि पीरियड ब्लड में कई तरह के तत्व होते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा में संक्रमण हो सकता है। आपके प्राइवेट पार्ट में का इंफेक्शन आपकी पूरी त्वचा पर फैल जाएगा|

सभी महिलाएं इसपर सहमत नहीं

हालांकि, पीरियड ब्लड के इस्तेमाल (Period Blood Use) पर सभी महिलाएं सहमत नहीं हैं| वह इसका उपयोग कभी नहीं करना चाहतीं| उन्हें ऐसा करने में घिन आती है| महिलाओं का कहना है कि वह ऐसा काम करके कभी भी सुंदर नहीं दिखना चाहेंगी| महिलाओं के अनुसार, हर नई चीज़ ट्राई की जा सकती है, पर ये कभी नहीं| चाहें भले ही लोग इसे लगाकर खूबसूरत हो रहे हों|