Major action by AVT staff in Jind, youth arrested with illegal pistol

जींद में AVT स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार

Major a

Major action by AVT staff in Jind, youth arrested with illegal pistol

जींद जिले में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ए.वी.टी. स्टाफ को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने अवैध हथियार सहित एक युवक को काबू किया है।

ए.वी.टी. स्टाफ के इंचार्ज उप निरीक्षक यशवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सिपाही जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बस अड्डा लिजवाना खुर्द क्षेत्र में गश्त व अपराध पड़ताल पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर नेशनल हाईवे-152D के पुल के पास, गांव सिरसा खेड़ी की ओर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक युवक दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह तेजी से गांव सिरसा खेड़ी की ओर जाने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिल उर्फ लाला निवासी नंदगढ़, जिला जींद बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की लोवर की बाईं जेब से एक देशी पिस्तौल .315 बोर बरामद हुई। हथियार को चेक करने पर वह खाली पाया गया।

आरोपी से हथियार का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना जुलाना में धारा 25(1-B), 54 व 59 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है।