दिल्ली से ट्राइसिटी तक कोकीन सप्लाई करने वाला नेटवर्क ध्वस्त, कपड़ों-जूतों के कारोबार की आड़ में ड्रग्स बेच रहा नाइजीरियाई गिरफ्तार

दिल्ली से ट्राइसिटी तक कोकीन सप्लाई करने वाला नेटवर्क ध्वस्त, कपड़ों-जूतों के कारोबार की आड़ में ड्रग्स बेच रहा नाइजीरियाई गिरफ्तार

1000260129

Network supplying cocaine from Delhi to the Tricity busted

पंचकूला: Network supplying cocaine from Delhi to the Tricity busted, पंचकूला पुलिसने दिल्ली से ट्राइसिटी में कोकीन सप्लाई करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

पूरा मामला:
*पंचकूला पुलिस कमिश्नर पंकज नैन* द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत *एंटी नारकोटिक सेल* को बड़ी सफलता मिली है।

*17 जून 2026* को एंटी नारकोटिक सेल को सूचना मिली कि पीर मुछल्ला निवासी *अंचित उर्फ चिंटू* सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के पास कोकीन की सप्लाई करने आएगा। 

इंचार्ज *सौरव रावत* के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसकी *XUV-500 कार* सहित काबू कर लिया। तलाशी में *43 ग्राम कोकीन की 87 गोलियां* बरामद हुईं। थाना चंडीमंदिर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

*कैसे खुला नेटवर्क:*
पूछताछ में अंचित ने बताया कि उसने कोकीन *दिल्ली के विकासपुरी* में रहने वाले एक *नाइजीरियाई नागरिक* से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने पहले पीर मुछल्ला निवासी *अजय* और फिर दिल्ली के *तिलक नगर* में रहने वाले नाइजीरियाई *अजा ओग्बोना* को गिरफ्तार कर लिया।

5 साल से चला रहा था धंधा
जांच में खुलासा हुआ कि नाइजीरियाई आरोपी *अजा ओग्बोना* वर्ष *2018 में बिजनेस वीजा* पर भारत आया था। पिछले करीब *5 सालों से* वो *कपड़ों और जूतों के कारोबार की आड़* में कोकीन की सप्लाई कर रहा था ताकि किसी को शक न हो।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह* ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन का बयान: "चाहे तस्कर देश का हो या विदेशी नागरिक, कानून से ऊपर कोई नहीं है। नशे के कारोबार में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को ढूंढकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।"