Man Murdered in Panchkula near Chandigarh: चंडीगढ़ के पास पंचकूला में मर्डर; काम से घर लौट रहा था शख्स

चंडीगढ़ के पास पंचकूला में मर्डर; काम से घर लौट रहा था शख्स, चाकू से गोद डाला, खून से लथपथ तड़पता रहा

Man Murdered in Panchkula near Chandigarh

Man Murdered in Panchkula near Chandigarh

Man Murdered in Panchkula near Chandigarh: चंडीगढ़ के पास स्थित हरियाणा के पंचकूला में मर्डर की वारदात हुई है। पंचकूला के सेक्टर-19 के नजदीक एक शख्स को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है। मर्डर से इलाके में सनसनी का माहौल है। फिलहाल, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक के एक जानकार के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही मृतक की लाश पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दी जाएगी।

मृतक शख्स की पहचान शिव कुमार (30 साल के करीब) के रूप में हुई है। शिव कुमार शादीशुदा था और अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। शिव कुमार की मौत से उसके परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

एक खाली मैदान में खून से लथपथ पड़ा था शिव कुमार

बताते हैं कि, मृतक शिव कुमार एक खाली मैदान में खून से लथपथ पड़ा था। जब आसपास के लोगों ने उसे देखा तो उन्होंने इस बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और लोगों से पूछताक्ष करते आगामी कार्रवाई की।

Man Murdered in Panchkula near Chandigarh
Man Murdered in Panchkula near Chandigarh

काम से घर लौट रहा था शिव कुमार

जानकारी के अनुसार, शिव कुमार पीर मुछल्ला में मजदूरी का काम करता था और बीती देर रात वह अपने काम से ही घर वापिस लौट रहा था। लेकिन इस दौरान उसका मर्डर हो गया। शिव कुमार जैसे ही सेक्टर 19 के नजदीक पहुंचा तो यहां उसे चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपी चाकू गोदने के बाद खून से लथपथ हालत में शिव कुमार को तड़पता छोड़ गए और उसकी मौत हो गई।

शिव कुमार के आरोपी कौन?

फिलहाल, शिव कुमार मर्डर में कई सवाल हैं? आखिर शिव कुमार का मर्डर किसने किया, क्या उसका उसके किन्हीं साथियों के झगड़ा हुआ या फिर लूट की कोशिश में उसे जान से मार दिया गया। बहराल, पुलिस जांच कर रही है।


रिपोर्ट- आदित्य शर्मा

यह पढ़ें- मैंने पत्नी और बेटे का कत्ल कर दिया है... वारदात के बाद शख्स ने पुलिस को किया फोन, बोला- दोनों के चाकू घोंप दिए, चरित्र पर शक था

 

यह पढ़ें- गांजा पीने वालों को नौकरी; सैलरी 88 लाख रुपए, मगर सिलेक्शन के लिए कंपनी की कुछ शर्तें