Delhi Man Killed Wife and Child: मैंने पत्नी और बेटे का कत्ल कर दिया है... वारदात के बाद शख्स ने पुलिस को किया फोन

मैंने पत्नी और बेटे का कत्ल कर दिया है... वारदात के बाद शख्स ने पुलिस को किया फोन, बोला- दोनों के चाकू घोंप दिए, चरित्र पर शक था

Delhi Man Killed Wife and Child

Delhi Man Killed Wife and Child

Delhi Man Killed Wife and Child: देश की राजधानी से ऐसी-ऐसी वारदातें सामने आ रहीं हैं कि दिल कांप उठता है। दिल्ली का निक्की यादव हत्याकांड अभी शांत नहीं हुआ था कि अब उत्तर पश्चिम दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक शख्स ने बड़ी वारदात कर दी। शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे को जान से मार दिया। शख्स का नाम बृजेश बताया जाता है। बताते हैं कि, बृजेश को पत्नी के चरित्र पर शक था। जिसके चलते उसने पत्नी के साथ-साथ बेटे की भी जान ले ली।

बृजेश ने दोनों के चाकू घोंपे और इसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर कत्ल की जानकारी दी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस में भी हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में लगातार पूछताछ और जांच कर रही है। वहीं इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आसपास के लोग हैरान है कि कोई शख्स अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ऐसा कैसे कर सकता है?

चरित्र के शक में होता था विवाद

बताया जाता है कि, बृजेश का उसकी पत्नी के साथ चरित्र पर शक को लेकर अक्सर विवाद होता था। बृजेश का मानना था कि, उसकी पत्नी का बाहर अवैध संबंध है। आखिरकार, यह विवाद आज कत्ल के अंजाम तक आ पहुंचा। फिलहाल, आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह है निक्की हत्याकांड- ढाबे के फ्रिज में युवती की लाश; वैलेंटाइन डे पर दिल्ली से आई खौफनाक खबर, एक और सनकी प्रेमी ने 'श्रद्धा हत्याकांड' दोहरा दिया

 

यह पढ़ें- गांजा पीने वालों को नौकरी; सैलरी 88 लाख रुपए, मगर सिलेक्शन के लिए कंपनी की कुछ शर्तें